विश्‍व की अन्‍य खबरें

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ISIS ने सैनिकों पर किया हमला, 11 की मौत

नाइजीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सेना पर किया हमला। पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य के कस्बे में सैनिकों पर किया हमला। आम नागरिकों को भी बनाया निशाना।

less than 1 minute read
May 12, 2019
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ISIS ने सैनिकों पर किया हमला, 11 की मौत

कायरो। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ( ISIS ) ने नाइजीरिया के 11 सैनिकों की हत्या कर दी गई। ISIS ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर गाजीगन्ना में सैनिकों पर हमला करते हुए हत्या कर दी। शनिवार को समाचार एजेंसी AMAQ के जरिए आतंकी संगठन ने दावा किया है। जिहादी संगठन ने कहा कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य के कस्बे में सैनिकों पर हमला हुआ। संगठन ने जलाए गए बैरकों और शवों की तस्वीरें प्रकाशित की है, जिनमें दावा किया गया है कि यह सैनिकों का शव है। बता दें कि एक अस्पताल समेत तीन स्रोतों ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने लगभग शाम के 6:30 बजे मोटरबाइक पर शहर में हमला कर दिया और छिटपुट गोलीबारी के साथ आम नागरिकों और सेना पर गोलियां चलाईं।

आतंकियों के साथ संघर्ष जारी

बता दें कि इस हमले के दौरान पड़ोसी शहर से वायु सेना के एक बटालियन को बुलाया गया, जिसके बाद आतंकी लड़ाके मौके से फरार हो गए। अभी हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत ( ISWAP ) ने नाइजीरिया में कई हमले किए हैं। यह संगठन 2016 में नाइजीरिया स्थित बोको-हराम से अलग हो गया था। इसके बाद से इसने पूर्वोत्तर नाइजीरिया ( Nigeria ) में एक दशक तक विद्रोह को किया है जिसमें लगभग 30,000 लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on:
12 May 2019 05:42 pm
Also Read
View All