
लंदन। लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए एक पीड़ित की पहचान हो गई है। इसकी पहचान 25 वर्षीय जैक मेरिट के रूप में हुई है। मेरिट ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कैदियों के पुनर्वास पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सम्मेलन के दौरान 28 वर्षीय उस्मान खान ने दो लोगों की हत्या कर दी थी।
मेरिट के पिता ने अपने बेटे को एक 'बेहतरीन आत्मा' बताया
मेरिट,'लर्निग टुगेदर' का कोर्स कोर्डिनेटर था। यह कैदियों के लिए एक पुनर्वास कार्यक्रम है। लंदन ब्रिज के फिशमॉन्गर्स हॉल में हो रहे सम्मेलन की मेजबानी मेरिट ही कर रहे थे। खान ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल थे-जिनमें छात्र और अपराधी भी शामिल थे। मेरिट के पिता ने अपने बेटे को एक 'बेहतरीन आत्मा' बताया है। वहीं हमले में मारी गई अन्य महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है।