विश्‍व की अन्‍य खबरें

उत्तर कोरिया: तानाशाह की छोटी बहन को मिल सकती है सत्ता, किम की करीबी सलाहकार रही हैं

Highlights एक विला के अंदर बने अस्‍पताल में उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का इलाज चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि किम जोंग उन ब्रेन डेड हो चुका है। किम यो जोंग को केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का फिर से वैकल्पिक सदस्य चुना गया।
2 min read
Apr 21, 2020
kim sister
किम जोंग उन की शक्तिशाली छोटी बहन किम यो जोंग।

सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका इलाज इन दिनों एक विला के अंदर बने अस्‍पताल में चल रहा हैै। बताया जा रहा हैै कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि किम जोंग उन ब्रेन डेड हो चुका है। किम के बाद उनकी सत्ता कौन संभालेगा। इसकी अटकलें तेज होती जा रही है।

उत्‍तर कोरियाई तानाशाह की खराब सेहत के संकेत तब मिले जब पिछले दिनों किम जोंग उन की शक्तिशाली छोटी बहन किम यो जोंग को निर्णय लेने वाले प्रमुख निकाय में फिर से नियुक्त किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने भाई की लंबे समय से करीबी सलाहकार रहीं, किम यो जोंग को केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का फिर से वैकल्पिक सदस्य चुना गया।

किम यो जोंग ने वर्ष 2018 में विंटर ओ‍लं‍पिंक खेलों के दौरान अपने भाई की जगह पर देश का नेतृत्‍व किया था। इसके बाद उनकी सत्‍तारूढ़ पार्टी में हैसियत बढ़ गई। माना जाता है कि किम जोंग उन की विदेशों में छवि बनाने के पीछे किम यो जोंग का ही दिमाग है। किम जोंग उन अपनी बहन पर पूरा भरोसा करते हैं। किम ने राजद्रोह के आरोप में अपने चाचा तक को फांसी पर लटकवा दिया था।

उत्‍तर कोरियाई मामलों के जानकार लिओनिड पेट्रोव के अनुसार किम यो जोंग की अपने भाई तक सीधी पहुंच है। यही नहीं उत्‍तर कोरियाई शासक अपनी बहन बहुत ज्यादा भरोसा करता है। किम यो जोंग अपने भाई की सबसे वफादार हैं और विदेशियों तथा दक्षिण कोरिया से डील करती हैं। 31 साल की किम यो जोंग अपने पिता और पूर्व उत्‍तर कोरियाई शासक किम जोंग इल की सबसे छोटी संतान हैं। ऐसे में किम जोंग उन के मरने के बाद कोई विकल्प नहीं बचा है। किम जोंग उन के मरने के बाद बहन को सत्‍ता दी जा सकती है।

Updated on:
21 Apr 2020 04:28 pm
Published on:
21 Apr 2020 03:58 pm