विश्‍व की अन्‍य खबरें

बच्चे ने किया ऐसा जुगाड़ कि 1300 रुपये बन गए 13 करोड़, फौजी को देखकर आया था आइडिया

माइल्स के पिता का नाम Andy Eckert था। अफसोस सिर्फ 24 की उम्र में वे इराक में मारे गए थे।

2 min read
Mar 19, 2018
CBS Evening News

नई दिल्ली। पूरा वाक्या 7 फरवरी 2014 का है, 8 साल के Myles Eckert को एक कार पार्किंग में 20 डॉलर मिले थे। उस दिन माइल्स लंच के लिए एक रेस्टॉरेंट गया था। बता दें कि यह रेस्टॉरेंट अमेरिका के ओहियो में स्थित है। पार्किंग में 20 डॉलर पाने के बाद माइल्स काफी खुश हो गया था, माइल्स ने तय किया कि वह उन 20 डॉलर का एक वीडियो गेम खरीदेगा। तभी माइल्स ने देखा कि रेस्टॉरेंट में एक फौजी आ रहा है। फौजी का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल फ्रैंक डेली बताया जा रहा है। बता दें कि माइल्स के पिता भी एक फौजी थे।

माइल्स के पिता का नाम Andy Eckert था। अफसोस सिर्फ 24 की उम्र में वे इराक में मारे गए थे। उस वक्त माइल्स सिर्फ 5 हफ्ते के थे, लिहाज़ा वे अपने पिता को ठीक से समझ भी नहीं पाया। रेस्टॉरेंट में फ्रैंक को देखते ही माइल्स का पूरा मूड चेंज हो गया और माइल्स ने तय किया कि वे अब ये 20 डॉलर फ्रैंक को सौंप देंगे। माइल्स ने पार्किंग में मिले 20 डॉलर को दान करने का फैसला पिता को सम्मान देने के नज़रिए से किया। माइल्स ने कहा कि उसके पिता फौजी थे, और हर एक फौजी उन्हें उसके पिता की याद दिलाता है।

फ्रैंक को 20 डॉलर देने से पहले माइल्स ने एक छोटी सी पर्ची में अपने दिल की बात कही। माइल्स ने लिखा कि, ''प्रिय फौजी, मेरे पिता एक फौजी थे। लेकिन अब वे स्वर्ग में हैं। यहां आते वक्त ये 20 डॉलर मुझे पार्किंग लॉट में मिले थे। आज आपका अच्छा दिन है, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। माइल्स ऐकर्ट।'' पिता को याद करते हुए माइल्स ने अनुरोध किया कि लंच के बाद वे पिता से मिलने के लिए कब्रिस्तान जाएं। माइल्स की मां टिफनी ने बताया कि वह अपने पिता को देखना चाहता था लेकिन माइल्स वहां अकेला ही जाना चाहता था।

कब्रिस्तान में माइल्स अकेला ही गया, मां ने दूर से ही देखा कि वह अपने पिता की कब्र को ज़ोर से पकड़ कर हग कर रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि माइल्स द्वारा दिए गए 20 डॉलर एक क्रांति के रूप में आगे बढ़ा, जो आगे चलकर एक बड़ा मिशन बन गया। जिसके तहत 2 साल के अंदर 20 लाख डॉलर इकट्ठे कर लिए गए। बता दें कि ये पैसे युद्ध में मारे जाने वाले फौजियों के बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता है। निश्चित तौर पर अपने बेटे से अरबों-खरबों किमी दूर सितारों के साथ रह रहे माइल्स के पिता को अपने बेटे पर गर्व होगा।

Published on:
19 Mar 2018 04:30 pm
Also Read
View All