विश्‍व की अन्‍य खबरें

फ्रांस में बस पलटने से बड़ा सड़क हादसा, 33 यात्री घायल, कई की हालत नाजुक

पेरिस से लंदन जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त स्थानीय अधिकारी कर रहे हैं घटना की जांच

less than 1 minute read
Demo Pic

पेरिस। फ्रांस से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तरी फ्रांस में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान करीब 33 लोग घायल हो गए हैं। फ्रांस की स्थानीय मीडिया से इस बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना सोमे में हुई। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक है।

पेरिस से लंदन जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, पेरिस से लंदन जा रही एक फ्लिक्सबस कंपनी की एक बस रास्ते में ही पलट गई। घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस बस में फ्रांस के 11 नागरिक, 10 ब्रिटिश नागरिक, पांच अमरीकी नागरिक, दो रोमानियन, एक स्पेनिश नागरिक, एक ऑस्ट्रेलियाई, एक मॉरीशस, एक श्रीलंका और एक जापानी नागरिक सवार थे।

घटना की हो रही है जांच

फ्रांस में रूसी दूतावास के एक प्रवक्ता के अनुसार इस दुर्घटना से कोई भी रूसी नागरिक घायल नहीं हुआ था। फिलहाल, दुर्घटना के पीछे के सटीक कारण का जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों छानबीन कर रहे हैं।

Updated on:
04 Nov 2019 11:11 am
Published on:
04 Nov 2019 10:34 am
Also Read
View All