विश्‍व की अन्‍य खबरें

UNGA में मलेशियाई पीएम के बिगड़े बोल, कहा- भारत ने आक्रमण कर कश्मीर में किया कब्जा

UNGA में मलेशिया के पीएम महाथिर मोहम्मद ने कश्मीर मुद्दा उठाया इससे पहले चीन और तुर्की ने भी UNGA में कश्मीर को मुद्दा उठाया था

2 min read
Sep 29, 2019

न्यूयार्क। कश्मीर मामले पर पाकिस्तान को पूरी दुनिया में किसी का साथ नहीं मिला और हर अतंर्राष्ट्रीय मंच पर मात खानी पड़ी। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान को इस मामले पर समर्थन दे रहे हैं। इसमें चीन का नाम सबसे पहले आता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शुक्रवार को तुर्की और चीन ने कश्मीर मुद्दा उठाया और भारत को घेरने की कोशिश की। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्की और चीन के बाद अब मलेशिया ने भी कश्मीर मुद्दा उठाया है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगा दिए। महाथिर ने कहा कि भारत ने जम्मू एवं कश्मीर में आक्रमण कर कब्जा कर लिया है।

UNGA के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए मलेशिया के पीएम महाथिर मोहम्मद ने कहा, 'जम्मू एवं कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बावजूद, देश पर आक्रमण किया गया और इसे कब्जे में लिया गया।’

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि इस कार्रवाई के पीछे कोई कारण हो, लेकिन फिर भी यह गलत है। समस्या को निश्चित ही शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाना चाहिए। भारत को इस समस्या को सुलझाने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की अनदेखी, संयुक्त राष्ट्र और कानून की अवहेलना के अन्य रूपों को जन्म देगी।

मलेशिया का दसवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के इतर इस माह की शुरुआत में महाथिर से मुलाकात की थी, जहां भारत ने विवादास्पद धार्मिक गुरु जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण का और मलेशिया ने कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की थी।

मलेशियाई मीडिया के अनुसार, पांच सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी और महाथिर के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कश्मीर मुख्य मुद्दा था।

मलेशिया के विदेश मंत्री दातुक सैफुद्दीन अब्दुल्ला ने बाद में पत्रकारों से कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए समय लिया जबकि महाथिर मोहम्मद ने मलेशिया के पक्ष से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी पक्षों को मुलाकात करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करना चाहिए।’

यूएनजीए से इतर, पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया की त्रिपक्षीय बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने संयुक्त रूप से इस्लामोफोबिया और इस्लाम के बारे में गलत धारणाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित एक अंग्रेजी भाषा का टीवी चैनल लांच करने का निर्णय लिया था।

इससे पहले चीन और तुर्की भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठा चुके हैं। भारत, मलेशिया का दसवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों ने 2020 तक के लिए 15 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा था जिसे 2018-19 में ही हासिल कर लिया गया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.


Updated on:
30 Sept 2019 08:04 am
Published on:
29 Sept 2019 08:07 pm
Also Read
View All