विश्‍व की अन्‍य खबरें

इमरान खान की दुनिया भर में मलीहा लोधी ने कराई किरकिरी, मांगनी पड़ी माफी

गलती का अहसास होने पर मलीहा लोधी ने डिलीट किया ट्वीट कश्‍मीर मुद्दे पर भी उनकी वजह से पाकिस्‍तान की छवि हुई थी खराब यूएन में पाकिस्‍तान की प्रतिनिधि हैं मलीहा लोधी
2 min read
maleeha_lodhi.jpg

नई दिल्‍ली। एक तरफ पाकिस्‍तान के हालात पीएम इमरान खान के लिए सिरदर्द साबित हो रहे तो दूसरी तरफ वहां के नौकरशाहों की बचकानी हरकतों से भी दुनिया भर में उनकी छवि खराब हो रही है। यही कारण है कि पाकिस्‍तान हमेंशा अपने नेताओं के उल-जुलूल बयानों की वजह से चर्चा में बना रहता है।

अब पाकिस्तान कि किरकिरी कराने वालों में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी का नाम भी शामिल हो गया है। मलीहा लोधी का मानना है कि बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के विदेश मंत्री हैं।

उनकी इस भूल की वजह से पाकिस्‍तान को यूएन सहित दुनिया भर में शर्मिंदगी झेलने पड़ी है। दरअसल, संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में पाकिस्‍तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने इमरान खान के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुलाकात की फोटो साझा की। फोटो के कैप्शन में मलीहा लोधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार की सुबह ब्रिटिश विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।

गलती का अहसास होने ट्वीट किया डिलीट

यूएन में पाक प्रतिनिधि के इस भूल के कुछ देर बाद ही मलीहा लोधी को अपनी इस गलती का अहसास हुआ। उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होंने एक दूसरा ट्वीट करते हुए अपने पुराने ट्वीट के लिए माफी मांगी और कहा कि टाइप करने में गलती हो गई।

कश्‍मीर मुद्दे पर भी पिटी थीं भद्द

बता दें कि इससे पहले भी यूएन में पाक प्रतिनधि मलीहा लोधी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बेईज्जती का कारण बनी थीं। उन्होंने भारत में कश्मीरियों पर अत्याचार के सबूत के तौर पर एक 17 वर्षीय फिलिस्तीनी लड़की की तस्वीर यूएन में दिखाई थी।

लोधी ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण का जवाब देने के लिए अपना अधिकार का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान की प्रतिनिधि की तरफ से झूठ फैलाए जाने को लेकर भारत ने कड़ी फटकार लगाई थी।

इस मामले में जिस फिलिस्तीनी लड़की की तस्वीर मलीहा लोधी ने दिखाई थी उसे पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हेदी लेविन ने खींची थी। इस हरकत के लिए उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना भी की थी।

Updated on:
24 Sept 2019 12:45 pm
Published on:
24 Sept 2019 08:02 am