विश्‍व की अन्‍य खबरें

मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से मिला बुकर पुरस्कार

एटवुड को उनकी किताब 'दि हैंड्मेड्स टेल' के लिए मिला पुरस्कार 'गर्ल, वूमेन, अदर' किताब के लिए सम्मानित हुईं बर्नरडाइन एवरिस्टो
less than 1 minute read
Oct 15, 2019
booker prize

लंदन। इस साल के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के विजेताओं ऐलान कर दिया गया है। मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। गौरतलब है कि करीब 30 साल में पहली बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लोगों को दिया गया है।

पहली यह पुरस्कार किसी अश्वेत ब्रिटिश महिला लेखिका को मिला रहा है। एनरिस्टो को 'गर्ल, वूमेन, अदर' (Girl, Women, Other) उपन्यास के लिए यह पुरस्कार मिला। वहीं एटवुड को उनके उपन्यास 'दि हैंडमेड्स टेल' (The Handmaid's Tale) के लिए यह पुरस्कार मिला।

एटवुड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका

79 वर्षीय कनाडा की लेखिका एटवुड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बन गई हैं। इससे पहले साल 2000 में भी वह बुकर पुरस्कार विजेता रह चुकी हैं। तब उन्हें 'दि ब्लाइंड असेसिन'(The Blind Assasin) के लिए सम्मानित किया गया था। दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली वह दूसरी और कुल मिलाकर चौथी लेखिका हैं।

Updated on:
15 Oct 2019 01:35 pm
Published on:
15 Oct 2019 08:22 am