विश्‍व की अन्‍य खबरें

कोरोना संकट: पाकिस्तान के सिंध में लॉकडाउन को लागू कराने गए पुलिसकर्मियों को पीटा

Highlights पुलिस की गाड़ी को जनता ने घेरा। सिंध में अकेले 783 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में अब तक 2600 मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 10:44 AM IST
pakistan security force

लाहौर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां पर प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए कड़े एहतियात बरत रहा है। यहां पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब यहां शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए लोग बड़ी संख्या में निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों की पिटाई हो गई।

इस पर भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को दौड़ा लिया और हाथ आए पुलिसवालों को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस सिंध में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 100 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। देश में अब तक 2600 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं , जिनमें से 783 मामले सिंध से ही हैं।

ट्विटर पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिसवाले भीड़ में फंस गए। बड़ी संख्या में लोगो ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीच कुछ लोग यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं- 'मारो नहीं'। पाकिस्तान में इस समय कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां पर अभी भी कुछ ही प्रांतों में लॉकडाउन को लागू किया गया है।

Updated on:
4 Apr 2020, 10:44 AM IST
Published on: