विश्‍व की अन्‍य खबरें

चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर पर नासा का खुलासा, ‘अभी तक नहीं मिला कोई डेटा’

चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क करने में नासा भी कर रहा कोशिशें 7 सिंतबर को टूटा था लैंडर से कनेक्शन
less than 1 minute read
Vikram Lander

वाशिंगटन। भारत के महत्वकांक्षी और बहुचर्चित चंद्रयान 2 को लेकर लॉन्चिंग की तारीख से ही कोई न कोई अहम जानकारी सामने आ ही रही है। अब अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, भारतीय स्पेस एजेंसी के साथ-साथ नासा भी चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर को खोजने में जुटा हुआ है।

लैंडर का कोई डेटा नहीं मिला

लैंडर से संपर्क करने में जुटा नासा ने कहा कि अभी तक उससे जुड़ा कोई डेटा नहीं मिला है। दूसरी तरफ यह जानकारी आ रही है कि चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए चंद्रयान 2 का दूसरा हिस्सा ऑर्बिटर अपना काम सही तरीके से कर रहा है। इसरो ने उम्मीद जताई कि जैसे ही वहां दिन होगा, विक्रम लैंडर से एक बार फिर संपर्क करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी।

अब तक क्या-क्या मिल चुकी है जानकारी?

आपको बता दें कि सात सितंबर को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग करने ही वाला था। लेकिन 'सॉफ्ट लैंडिंग' से कुछ मिनट करीब 2.1 किमी पहले, लैंडर का ग्राउंड स्टेशन और ऑर्बिटर से संपर्क टूट गया था। तब से इसरो संपर्क दोबारा स्थापित करने के लिए 'हर संभव प्रयास' कर रही है। लेकिन इसी बीच चांद पर रात शुरू हो गई। इसके चलते संपर्क के प्रयास 10 दिन पहले स्थगित कर दिया गया। इसी बीच नासा ने कुछ तस्वीरें जारी कर बताया था कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई है। इसके अलावा, गौरतलब है कि चांद की सतह पर कई चार्ज्ड पार्टिकल्स भी मिले हैं।

Updated on:
13 Oct 2019 11:51 am
Published on:
13 Oct 2019 11:49 am