विश्‍व की अन्‍य खबरें

नीदरलैंड ट्राम शूटिंग में 3 की मौत, आरोपी पुलिस की हिरासत में

हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है हमलावर की तलाश तेज हो गई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 10:06 AM IST
terror attack
नीदरलैंड्स: ट्राम में घुसकर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं, कई घायल

एमस्टरडम। नीदरलैंड में सोमवार को यूट्रेख़्ट शहर में एक व्यक्ति ने ट्राम के अंदर घुसकर गोलीबारी की है। इस हमले में तीन की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और हमलावर की तलाश तेज हो गई है। यह हमला स्थानीय समय अनुसार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। ट्राम के अंदर कई लोगों पर ताबातोड़ गोलियां बरसाईं गई हैं। यह हमला न्यूजीलैंड के कराइस्टचर्च की तरह बताया जा रहा है।

तीन हेलीकॉप्टरों को घटना स्थल पर भेजा गया

हाल में न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हमलावर ने प्रार्थना कर रहे श्रद्धालुओं पर ताबातोड़ गोलियां बरसाईं थीं। इसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।नीदरलैंड्स में राहतकर्मी घटना की जगह पर पहुंच चुके हैं। तीन हेलिकॉप्टर को भी घटना स्थल पर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो सड़कों पर हट जाएं ताकि राहतकर्मी आसानी से आ जा सकें।

कई जगहों पर गोलीबारी की खबर

खबरों में बताया जा रहा है कि यूट्रेक्ट में कई जगहों पर गोलीबारी हुई है। एंटी-टेरर कोऑर्डिनेटर पीटर जैप एलहर्सबर्ग ने ट्विटर पर लोगों को चेताया है कि अब भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर जांच और सुरक्षा बढ़ा दी है। जर्मनी में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि नीदरलैंड से और जर्मनी की सीमा पर भी हमलावर की तलाश जारी है।

Updated on:
19 Mar 2019, 10:06 AM IST
Published on: