विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप का भारत दौरा: अमरीकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए साथ आएगा ‘न्यूक्लियर फुटबॉल’

काले रंग के इस टॉप सिक्रेट ब्रीफकेस को दुनिया का शक्तिशाली ब्रीफकेस माना जाता है।
less than 1 minute read
nuclear football
दुनिया का शक्तिशाली ब्रीफकेस।

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) 24-25 फरवरी के दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आने वाले हैं। इस दौरान ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। ट्रंप की सुरक्षा के लिए उनकी स्पेशल टीम भी साथ होंगी। मगर एक खास चीज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है और यह है 'न्यूक्लियर फुटबॉल।'

दरअसल,अमरीकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में 'न्यूक्लियर फुटबॉल' नाम का एक ब्रीफकेस हमेशा साथ में चलता है। काले रंग के इस टॉप सिक्रेट ब्रीफकेस को दुनिया का शक्तिशाली ब्रीफकेस माना जाता है। यह पलभर में दुनिया को तबाह कर सकता है।

किताब के तौर पर लिखी हैं कोड्स!

गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति जहां भी जाते हैं, उनके पास न्यूक्लियर कंट्रोल के कोड्स रहते हैं। यह कोड्स इसी ब्रीफकेस में रहते हैं। इसीलिए इस ब्रीफकेस को न्यूक्लियर फुटबॉल कहा जाता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इमसें अमरीकी परमाणु बम हमले के कोड्स के अलावा,हमले की पूरी योजना और निशानों की जानकारी होती है। यह सब एक किताब के तौर पर लिखी हुई है।

परमाणु हमले वाले कोड्स होते हैं

इसी ब्रीफकेस में एक कार्ड भी होता है,जिस पर परमाणु बम हमले की पुष्टि करने वाले कोड्स भी होते हैं। इसको न्यूक्लियर बिस्किट भी कहा जाता है। इस कार्ड में अलार्म होते हैं। इसके साथ ही ब्रीफकेस के अंदर ही एक एंटीना साथ होता है जिसके जरिये राष्ट्रपति दुनिया में कहीं से भी तत्काल बातचीत कर सकते हैं।

Updated on:
21 Feb 2020 08:50 pm
Published on:
21 Feb 2020 09:56 am