विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनिया में Coronavirus का बढ़ता खतरा, जानिए कौन-कौन सा देश है सबसे ज्यादा प्रभावित

HIGHLIGHTS: कोरोना वायरस से दुनिया के 80 से अधिक देश प्रभावित चीन में इस वायरस से 3 हजार से अधिक की मौत दुनियाभर में करीब 1 लाख लोग संक्रमित
3 min read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 9:46 AM IST
Coronavirus Spread in wuhan
Coronavirus Spread in worldwide

न्यूयॉर्क। जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। घातक कोरोना वायरस चीन के वुहान ( Wuhan ) से निकलकर अब तक 80 से अधिक देशों में पैर पसार चुका है। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे देश हैं जहां पर इस वायरस ने कहर बरपा रखा है।

कोरोना वायरस ने तकरीबन 15 से 20 ऐसे देश हैं जहां, पर तेजी के साथ लोगों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। लिहाजा इससे बचाव के लिए सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं। केवल चीन में इस वायरस से अब तक 3 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है, जबकि पूरी दुनिया में ये आंकड़ा 32 सौ से अधिक पहुंच गया है।

संक्रमितों की संख्या की बात करें तो चीन में 95 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि पूरी दुनिया में ये आंकड़ा एक लाख को पार कर चुकी है। 14 देशों में अब तक 3 हजार 286 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) 95 हजार 488 से ज्यादा लोगों में वायरस की पुष्टि कर चुका है।

वर्ल्डमीटर डॉटइन्फो के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित 56 हजार 975 लोगों का इलाज किया जा चुका है। चीन से बार इस वायरस से ने सबसे अधिक दक्षिण कोरिया, इटली, जापान और ईरान में इसके असर देखने को मिल रहा है। बहरहाल, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकारें हर तरह का प्रयास कर रही हैं।

भारत में कोरोना के 31 मामले आए सामने

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पांच मामले सामने आए हैं।

बता दें कि अब तक कोरोना वायरस को लेकर जो भी रिपोर्ट सामने आई है, उसमें ये बताया गया है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से ये वायरस फैला है। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है, जहां पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

एशियाई देशों की बात करें तो चीन के बाहर दक्षिण कोरिया, जापान, ईरान जैसे देश सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना बेल्जियम दौरा रद्द कर दिया। वे अगले सप्ताह 13 मार्च को भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में भाग लेने ब्रसेल्स जाने वाले थे।

coronavirus s: दिल्ली में कोरोना से पीड़ित एक और मरीज की पुष्टि, थाईलैंड से लौटा था

कोरोना ने कई यूरोपीय देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें सबसे अधिक इटली प्रभावित हुआ है। इटली में 107 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा स्पेन, फ्रांस, जर्मनी में 200 से ज्यादा, यूके में 85 और नॉर्वे में 56 संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं, अमरीका में भी कोरोना का आतंक बढ़ता जा रहा है। अमरीका में अब तक 11 की मौत हो चुकी है, जबकि 159 मामले सामने आएं हैं। बता दें कि इसके अलावा कई ऐसे देश हैं, जहां पर तेजी के साथ कोरोना फैलता ही जा रहा है। इसको लेकर लोगों में खौफ बढ़ता ही जा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
7 Mar 2020, 9:46 AM IST
Published on: