विश्‍व की अन्‍य खबरें

अल्लाह ज़िंदगी में कभी पाकिस्तान का गंदा मुंह न दिखाए, अत्याचार की कहानियां सुन रो पड़ेंगे आप

समझौता एक्सप्रेस से भारत लौटे यात्रियों ने बताया कि पाकिस्तान के कस्टम ऑफिसरों ने उनके कीमती सामानों को छीन लिया

2 min read
Jan 02, 2018

नई दिल्ली। नए साल 2018 पर पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस भारत के कुछ लोगों को लेकर आई। लेकिन ट्रेन से आए भारतीयों के चेहरों पर खुशी के बजाए दुख था। एक शख्स ने कहा, ''बेटी कुंवारी बैठी रहे अच्छा है, पर पाक में निकाह नहीं करेंगे। अल्लाह जिंदगी में कभी पाकिस्तान का मुंह न दिखाए।'' अब आप इस बात से ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान में हमारे लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया गया होगा। बता दें कि पाकिस्तान सरकार इन दिनों हमारे लोगों पर इंसानियत की सभी सीमाएं लांघकर जमकर अत्याचार कर रही है।

समझौता एक्सप्रेस से भारत लौटे यात्रियों ने बताया कि पाकिस्तान के कस्टम ऑफिसरों ने उनके कीमती सामानों को छीन लिया, इतना ही नहीं उन्होंने हमारे लोगों के पैसे तक छीन लिए। लोगों ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें बहुत बेइज्जत किया जाता था। बीच बाज़ार में उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली जाती थी। जिसके बाद जांच की आड़ में उन्हें घंटों तक थानों में बैठाकर अत्याचार किया जाता था। पाकिस्तान से लौटे भारतीयों ने कहा कि भारत सरकार को न सिर्फ रेल सेवाएं बल्कि सभी प्रकार के संबंध खत्म कर देने चाहिए।

मेरठ की रहने वाली आयशा ने बताया कि उन्हें जबरन दिन में 3 बार थाने बुलाया जाता था। पाकिस्तान में भारतीयों की कोई इज़्जत नहीं है। तो वहीं अलीगढ़ के रहने वाले युसूफ मोहम्मद ने बताया कि भारत के प्रति पाकिस्तान के इरादे बेहद ही गंदे हैं। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनने के बाद आपको पाकिस्तान से नफरत हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली में रहने वाले अब्दुल गफ्फार की खाला (मौसी) पाकिस्तान में रहती हैं। अब्दुल अपनी बेटी का रिश्ता मौसी के बेटे से करने के लिए पाकिस्तान गए थे। उन्होंने देखा कि भारत से जाने वाली लड़कियों के साथ पाकिस्तान में बहुत अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि बेशक उनकी बेटी कुंवारी रह जाए लेकिन वो किसी भी कीमत पर पाकिस्तान में अपनी बेटी की शादी नहीं कराएंगे।

Published on:
02 Jan 2018 07:01 pm
Also Read
View All