नौवीं की छात्रा महक का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सिंध में हुई थी शादी पिता के FIR दर्ज कराए जाने के बाद हुआ मामले का खुलासा
लंदन। पाकिस्तान ( Pakistan ) में अल्पसंख्यकों ( Minorities ) की बुरी हालत किसी से छिपी नहीं है। देश के कई प्रांतों से अल्पसंख्यकों के जबरन धर्म परिवर्तन ( Forced conversion ) और विवाह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसके बाद से भारत ने इसकी काफी आलोचना की। अब इसके खिलाफ उठी आवाज लंदन तक पहुंच चुकी है।
लंदन में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
भारतीय प्रवासियों ने इस अत्याचार के खिलाफ लंदन स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दरअसल, कुछ समय पहले पाकिस्तान के सिध प्रांत से एक मामला सामने आया था, जिसमें महक कुमारी नाम की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर जबरन इस्लाम कबूल कराया गया। अब लोग इस लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
सिंध से 15 जनवरी को अगवा हुई थी महक
आरोप है कि नौवीं की छात्रा महक का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसकी सिंध में एक मुस्लिम शख्स से शादी कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीती 15 जनवरी को सिंध प्रांत के जकोबाबाद जिले से उसका अपहरण किया गया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महक के पिता ने FIR दर्ज कराई।