विश्‍व की अन्‍य खबरें

तुर्की के दौरे पर पाक पीएम इमरान खान, इस्तांबुल के जरिये यूरोपीय देशों तक पहुंचने की कोशिश

पाक पीएम के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद उमर, योजना मंत्री मखदूम खुसरो बख्तियार सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2019, 8:57 AM IST
imran khan turkey visit
तुर्की के दौरे पर पाक पीएम इमरान खान, इस्तांबुल के जरिये यूरोपीय देशों तक पहुंचने की कोशिश

लाहौर। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान गुरुवार को तुर्की के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। खबरों के मुताबिक इमरान खान का यह दौरा तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के निमंत्रण पर हो रहा है। पाक पीएम के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद उमर, योजना मंत्री मखदूम खुसरो बख्तियार सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है।

तुर्की के दौरे पर इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तुर्की के दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार को रवाना हो गए। बता दें की कुछ दिन पहले ही तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। पाकिस्तान की खबरों के मुताबिक इमरान खान के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद उमर, योजना मंत्री मखदूम खुसरो बख्तियार समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। दौरे में प्रधानमंत्री इमरान खान तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुद्दों के साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे।

आर्थिक मुद्दों पर जुटाएंगे समर्थन

बताया जा रहा है की पाक पीएम तुर्की के व्यापारियों एवं कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि पाक पीएम अपने देश की आर्थिक हालत के लिए तुर्की के व्यापारियों से मदद मागेंगे। पाकिस्तान मीडिया में इस बात की चर्चा है कि उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच सहयोग, साझेदारी के साथ व्यापार एवं व्यावसायिक संबंधों के नए आयामों को तलाशने में मदद मिलेगी। बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक हालात बेहद खस्ताहाल हैऔर बीते दिनों से वह पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद तलाश रहे हैं। इसी सिलसिले में वह चीन और यूएई के दौरे पर भी गए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Updated on:
4 Jan 2019, 8:57 AM IST
Published on: