
वाशिंगटन। अमरीका के अलाबामा में बोट डॉक में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना सोमवार की है। अलाबामा के जैक्सन काउंटी पार्क में लगभग 35 नावों की एक डॉक तबाह हो गई।
इसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। दो शवों को बरामद कर लिया गया है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, डॉक में ज्यादातर नौकाएं हाउसबोट थीं।
गौरतलब है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्कॉट्सबोरो फायर के प्रमुख जीन नेकलाऊस के अनुसार सात लोग लापता थे और सात को अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। आधी रात के बाद कुछ देर में विस्फोट की सूचना मिली,क्योंकि नावों में जो भी थे वो सो रहे थे और अचानक यह हादसा हुआ। एक चश्मदीद के अनुसार वे लोगों की चीख सुनकर उठे। जब उठे तो खिड़कियों से आग को देख सकते थे। 15 से 20 मिनट में पूरे डॉक में आग लग गई।