Highlights ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 989,745 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 274 से ज्यादा लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा है।
लंदन। ब्रिटेन (Britain) में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में काफी तेजी आई है। इसे देखते हुए पीएम बोरिस जॉनसन ने एक माह के लिए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। । कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जॉनसन ने कई मंत्रियों से पाबंदियां लगाने के मुद्दे पर चर्चा की। लॉकडाउन दो दिसंबर तक जारी रहेगा।
इनको छोड़कर सबकुछ रहेगा बंद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई पाबंदियों के तहत आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर सब कुछ बंद किया जा रहा है। ये पाबंदिया दिसंबर में क्रिसमस तक लागू रहेंगी।
कई अहम फैसले लिए गए
इस बैठक में मंत्री मंडल के कई लोग उपस्थित थे। यूके चांसलर ऋषि सुनक, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक, चांसलर ऑफ द डची ऑफ लैंकेस्टर माइकल गोव इसमें शामिल हुए। बैठक में कड़े नियमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए।
कोरोना वायरस दोबारा उभर रहा है
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 989,745 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं करीब 46,229 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 274 से ज्यादा लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा है। जबकि 24405 नए केस सामने आ चुके हैं। मौसम बदलते ही केवल ब्रिटेन में ही नहीं, अमरीका और यूरोप के कई देशों में कोरोना का कहर बनकर उभर रहा है।