विश्‍व की अन्‍य खबरें

G20 सम्मलेन: अमरीका व चीन समेत 10 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी

G20 Summit: पीएम मोदी जापान के ओसाका में 28 और 29 जून को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे G20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी 10 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

2 min read
Jun 25, 2019
पीएम मोदी G20 सम्मेलन से इतर अमरीका व चीन समेत 10 देशों के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन ( G-20 Summit 2019 ) में अमरीका, चीन और कई अन्य सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान व्यापार में साझेदारी को बढ़ाने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 जून को रवाना होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जी-20 समिट से इतर 10 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें फ्रांस, जापान , इंडोनेशिया, अमरीका, तुर्की, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि देश शामिल हैं।

पीएम मोदी इस दौरान BRICS के नेताओं के साथ अलग बैठक करेंगे। साथ ही साथ RIC ( Russia-India-China ) के साथ भी अहम बैठक करेंगे। बता दें कि जापान के ओसाका में 28 और 29 जून को G-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है।

व्यापारिक साझेदारी को बढ़ाने पर करेंगे चर्चा

माना जा रहा है कि पीएम मोदी जी-20 समिट के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रख सकतें है, जिसमें वैश्विक आतंकवाद और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म सबसे अहम है।

इसके अलावा सदस्य देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी को बढ़ाने पर भी जोर देंगे। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की बैठक काफी अहम होगा। दरअसल, अमरीका के साथ शुरू हो चुके ट्रेड वॉर को लेकर बातचीत संभव है। वहीं चीन के साथ व्यापार को बढ़ाने व सीमा सुरक्षा को लेकर बातचीत की जा सकती है।

क्या है G-20

बता दें कि G-20 बीस देशों के समूह का एक संगठन है, जिसकी बैठक हर साल होती है और सभी सदस्य देश मिलकर विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमरीका जी-20 के सदस्य हैं।

बीते साल भारत ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने जय (J A I- जापान, अमेरिका, इंडिया) का नारा दिया था। यह पहला अवसर था जब जापान, भारत और अमरीका के बीच किसी मंच पर त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
26 Jun 2019 11:29 am
Published on:
25 Jun 2019 04:49 pm
Also Read
View All