विश्‍व की अन्‍य खबरें

हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर करेंगे बात

रविवार को पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया था संबोधित सात दिवसीय यात्रा पर अमरीका पहुंचे हैं पीएम मोदी
less than 1 minute read
PM Modi Leaves for New York

ह्यूस्टन। अमरीका के टेक्सास का शहर ह्यूस्टन रविवार को एक मेगा शो 'हाउडी मोदी' का गवाह बना। इस कार्यक्रम की सफलता के बाद अब पीएम मोदी अपनी अमरीकी यात्रा के दूसरे पड़ाव पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।

संयुक्‍त राष्ट्र महासभा के 74वें सम्‍मेलन में लेंगे हिस्सा

न्‍यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 23 सितंबर को आयोजित हो रहे संयुक्‍त राष्ट्र महासभा के 74वें सम्‍मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा आतंकवाद के मुद्दे पर भी वैश्विक नेताओं के साथ वार्ता करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सात दिवसीय यात्रा पर अमरीका पहुंचे हैं। 27 सितंबर को पीएम मोदी UNGA में सभा को संबोधित करेंगे। पूरी उम्मीद है कि पीएम मोदी इस दौरान पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरेंगे।

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी पहुंचे हैं न्यूयॉर्क

खास बात ये है कि UNGA में संबोधन देने के लिए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। संभावना है कि इमरान खान यहां भी कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। हालांकि, इसके लिए भारत ने पहले से ही जवाब तैयार रखा है। भारत भी पीओके और बलूचिस्तान में पाक द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठा सकते हैं।

Updated on:
23 Sept 2019 11:30 am
Published on:
23 Sept 2019 09:25 am