विश्‍व की अन्‍य खबरें

पोम्पियो ने जताई उम्मीद, अमरीका-तालिबान वार्ता में मिल सकती है अहम सफलता

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के अनुसार शांति वार्ता में बड़ी कामयाबी मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 11:22 AM IST
Mike Pompeo
माइक पोम्पियो

वाशिंगटन। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि हाल के दिनों में तालिबान के साथ शांति वार्ता में 'काफी अहम सफलता' मिली है। इससे पहले, रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा था कि उन्होंने एक सप्ताह तक हिंसा में कमी के लिए 'एक प्रस्ताव पर बातचीत की'। दोनों पक्ष लंबे समय से अफगानिस्तान में 18 वर्ष से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता में लगे हुए हैं।

इन पर चुनौतियों का प्रभाव पड़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर में वार्ता को 'मृत' घोषित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पोम्पियो ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति ने वार्ता आगे बढ़ाने को लेकर अनुमति दे दी है। उन्होंने हालिया प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि वार्ता जटिल है और शांति समझौता अभी तक नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम उस जगह पहुंच सकते हैं जहां हम केवल कागज के टुकड़े पर ही नहीं,बल्कि वास्तव में हिंसा में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम वहां पहुंच सकते हैं तो हम अच्छी तरह से गंभीर चर्चा शुरू करने में सक्षम हो सकते हैं।

Updated on:
14 Feb 2020, 11:22 AM IST
Published on: