विश्‍व की अन्‍य खबरें

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर

कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल की उनके घर पर हत्या कर दी गई है। देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने की पुष्टि।

2 min read
President of Haiti Jovenel Moise

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोसे (Jovenel Moise) की उनके घर पर हत्या कर दी गई है। इस हमले में उनकी पत्नी को भी गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हैती के अंतरिम पीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कि राष्ट्रपति मोसे का उनके घर पर ही मर्डर हो गया है।

अज्ञात लोगों के एक समूह ने हत्या को दिया अंजाम

देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने बुधवार को बताया कि हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोसे की हत्या को कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने अंजाम दिया है। इस दौरान उनके निजी आवास पर हमला किया गया। पीएम ने बताया कि मोसे की पत्नी प्रथम महिला मार्टीन मोसे अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है।

पीएम जोसेफ ने हमले की निंदा की है। इसे अमानवीय और बर्बर बताया है। इसके साथ ही कहा कि हैती की राष्ट्रीय पुलिस और अधिकारियों ने देशभर में स्थिति को काबू में रखा है। देश में इस समय राजनीतिक हालात ठीक नहीं हैं। इसके साथ हाल ही में गैंग वॉर हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है।

कुछ लोग स्पेनिश बोल रहे थे

रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों के समूह की तरफ से हत्या की गई। इनमें से कुछ लोग स्पेनिश बोल रहे थे। यह घटना बुधार की रात करीब 1 बजे घटी है। हैती के फर्स्ट लेडी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

कुछ दिन पहले राजधानी में एक मुख्य सड़क पर गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वालों में एक पत्रकार भी शामिल था। इसके साथ एक राजनीतिक कार्यकर्ता की भी मौत हो गई। इस समूह को फैंटम 509 के नाम से जाना जाता है। मगर अभी इस संबंध में कोई सबूत सामने नहीं आए हैं।

Published on:
07 Jul 2021 07:27 pm
Also Read
View All