विश्‍व की अन्‍य खबरें

स्विट्जरलैंड पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, तीन देशों की 9 दिवसीय दौरे पर पत्नी भी हैं साथ

यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद बुधवार देर रात स्विट्जरलैंड पहुंचे सभी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना ही यात्रा का लक्ष्य
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 3:46 PM IST
President Kovind

स्विट्जरलैंड। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वक्त तीन देशों के दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद बुधवार देर रात स्विट्जरलैंड पहुंचे। इस दौरे पर उनकी पत्नी सविता कोविंद भी उनके साथ हैं। आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ने आइसलैंड की तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की है।

15 सितंबर को स्लोवेनिया रवाना होंगे राष्ट्रपति

स्विट्जरलैंड के बाद 15 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्लोवेनिया रवाना होंगे। इसके बाद वह 17 सितंबर को भारत लौटेंगे। आपको बता दें राष्ट्रपति कोविंद की आइसलैंड की यात्रा शानदार रही। आइसलैंड ने आतंक के खिलाफ उठाए जा रहे भारत के सख्त कदमों का समर्थन किया। आइसलैंड ने आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत का साथ देने का वादा किया है। इससे पहले आइसलैंड ने पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत द्वारा लिए कड़े कदमों पर समर्थन जता चुका है।

तीन देशों की 9 दिवसीय यात्रा

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीते रविवार यानी 8 सितंबर की रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की 9 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए थे। इस दौरे का मकसद राष्ट्रपति कोविंद का तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है। आपको बताते चलें कि राष्ट्रपति की इसी यात्रा के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाक एयरस्पेस नहीं खोलने का ऐलान किया था।

Updated on:
12 Sep 2019, 3:46 PM IST
Published on: