विश्‍व की अन्‍य खबरें

अकूत दौलत खर्च करने के लिए राष्ट्रपति पद छोड़ना चाहते हैं पुतिन !

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने राजनीतिक कॅरियर से संन्यास ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अब आराम फरमाना चाह रहे हैं

2 min read
putin in yatch

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने राजनीतिक कॅरियर से संन्यास ले सकते हैं। माना जा रहा है कि वह व्यस्त और ऊबाऊ राजनीतिक कॅरियर से काफी थक चुके हैं और अब आराम फरमाना चाह रहे हैं। रूस में अगले साल मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव भी संभवत: वह नहीं लड़ेंगे। इन चुनावों से वह दूरी बनाना चाहते हैं। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि पुतिन इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत बन चुके हैं और अब वह अपनी दौलत को ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए खर्च करना चाहते हैं। यह अनुमान लगाया है ब्रिटिश अखबार इंडिपेंडेंट ने। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि पुतिन के पास गुपचुप तरीके से करीब 14 लाख करोड़ की संपत्ति जमा हो गई है। हालांकि, इस संपत्ति के बारे में रूसी मीडिया ने कभी खुलासा नहीं किया है।

इन संपत्तियों के हैं मालिक
पुतिन 240 करोड़ का सुपरयाच्ट ओलंपिया (लग्जरी नौका) जिसे चेल्सिया के मालिक रोमन अब्रामोविक ने उन्हें बतौर उपहार दिया था। इसके अलावा वह 6865 करोड़ का काला सागर स्थित महल के भी मालिक हैं। उनके पास 58 प्लेन और हेलीकॉप्टर भी हैं। यही नहीं उनके पास 3.25 करोड़ की घडिय़ां हैं। इन सबके अलावा 20 महल और रिजॉर्ट भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। प्राइवेट जेट में करीब 35 लाख रुपए का टॉयलेट है।

तीन चुनाव जीते हैं लगातार
पुतिन 2000 में सत्ता में आए थे और तबसे अब तक उन्होंने 3 चुनाव जीते हैं।

फोर्ब्स में नहीं शामिल
फोर्ब्स की दुनिया में सबसे अमीर लोगों की सूची में पुतिन कभी शामिल नहीं किए गए। पुतिन ने हालांकि अप्रेल 2015 में खुद के पास इतनी संपत्ति होने की बातों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके पास सिर्फ 80 लाख रुपए की संपत्ति है, जो उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए मिली। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि वे दो फ्लैटों के मालिक हैें और एक कार पार्किंग से कमाई होती है।

ये भी पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को चुनाव में टक्कर देगी पोर्न स्टार, ये हैं चुनावी वादे
Published on:
19 Nov 2017 05:59 pm
Also Read
View All