विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: टेक्सास शहर में सिरफिरे ने की गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

अमरीकी डाक विभाग के एक ट्रक को हाईजैक कर वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग की बदमाश द्वारा की अंधाधुंध फायरिंग में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भी गोली लगी
less than 1 minute read
Sep 01, 2019
texas

वाशिंगटन। अमरीका के टेक्सास शहर में शनिवार को एक सिरफिरे बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग करके पांच लोगों की हत्या कर दी। टेक्सास पुलिस के मुताबिक बदमाश अपनी बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा था। इसके बाद अमरीकी डाक विभाग के एक ट्रक को हाईजैक कर वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

मिडलैंड शहर के आसपास गाड़ी चला रहा था

बदमाश टेक्सास के ओडेसा और मिडलैंड शहर के आसपास गाड़ी चला रहा था। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद लोगों को हटा रही थी। उसने लोगों से अपील कि वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। मिडलैंड पुलिस के अनुसार बदमाश को गोली मार दी गई है। बदमाश द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों (पुलिस) को भी गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मिडलैंड में एक संदिग्ध को गोल्ड होंडा चलाते हुए देखा गया था।

शनिवार को करीब 3:17 बजे होंडा को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद बदमाश ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अभी बदमाश के मकसद के बारे में पता नहीं चल सका है। मिडलैंड के सिनर्जी फिल्म थियेटर के पास पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए उसे मार गिराया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
01 Sept 2019 09:49 am
Published on:
01 Sept 2019 08:34 am