
नई दिल्ली।चीन एक ऐसा देश है जो कि अकसर ही अपनी नई तकनीकों के आविष्कारों के लिए सुर्खियों में बना रहता है। इस बार भी हम आपको चीन के एक ऐसे आविष्कार के बारे में बताएंगे जिसके बाद आप भी आविष्कार के मामले में चीन का लोहा मानने को मजबूर होंगे। दरअसल चाईना ने इस बार एक ऐसे सड़क का निर्माण किया है जिससे कि बिजली का उत्पादन किया जाएगा। यह सड़क करीबन एक किलोमीटर लंबी है और दिख्रने में ये एकदम पारदर्शी है।
ये सड़क पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत के राजधानी जि़नान में स्थित है। इस सड़क पर जिस मेटल का इस्तेमाल किया गया है वो सूरज की रोशनी को आसानी से अपनी ओर खींचकर बिजली बनाने का काम करेगा। 5,875 वर्गमीटर में फैले इस पैनल से एक साल में लगभग दस लाख किलोवाट उर्जा पैदा किया जाएगा। क्वीलू ट्रांसपोटेशन डेवलपमेंट ग्रुप जो कि इस सड़क को बनाने का काम किया है उनका इस बारे में कहना है कि इस सड़क से बनी बिजली से करीब 800 घरों मे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा हाईवे की रोड लाईट,साइनबोर्ड, सर्विलांस कैमरे और इंटरनेट भी चलाई जा सकेगी। इस सड़क को बनाने के लिए तीन परतों का इस्तेमाल किया गया है जिसमें से पहले परत में कॉंन्क्रीट की चादर बिछी हुई है,दूसरे परत में सिलिकॉन के पैनल लगे हुए है और अंतिम परत वाटरप्रूफ है। सड़क को तीन परतों में इसलिए बनाया गया है ताकि इससे बिजली का निर्माण आसानी से हो सकें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सड़क से लगभग बीस सालों तक बिजली की पैदावार हो सकेगी।ये सड़क अपने आप में वाकई में अनोखा है जहां एक तरफ इसमें गाडिय़ा चलाई जा सके गी और वहीं दूसरी तरफ इससे बिजली की पैदावार भी होगी। खैर बात चाहे जो भी हो लेकिन इंवेन्शन के मामले में चीन का प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है।