विश्‍व की अन्‍य खबरें

सोमालिया: नेशनल आर्मी ने आतंकियों पर की बड़ी कार्रवाई, अल-शबाब के 6 सदस्यों को मार गिराया

सेना ने कहा कि आतंकी गांव में टैक्स वसूलने पहुंचे थे सेना ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों के 2 लड़ाकू वाहन भी नष्ट कर दिए

less than 1 minute read
Nov 30, 2019

मोगादिशू।सोमालिया में विद्रोही समूहों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार संघर्ष को दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमाली नेशनल आर्मी ने शनिवार को अल-सबाब पर एक बड़ी कार्रवाई की। आर्मी ने एक मुठभेड़ में अल-सबाब के छह आतंकियों को देश के दक्षिणी गेडो क्षेत्र में मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमाली नेशनल आर्मी के कमांडर, मोहम्मद अली अब्दुल्लाही ने बारधेरे कस्बे में कहा कि उन्होंने खुफिया जानकारी मिलने के बाद अल-सबाब आतंकियों पर इलाके में हमला शुरू किया है।

लोगों से टैक्स वसूल रहे थे आतंकी

सैन्य कमांडर ने कहा कि निवासियों ने हमें सूचित किया कि आतंकी उनसे जबरन टैक्स वसूल रहे थे। इसके बाद मौके पर हमारी सेना पहुंची और इलाके में हमला बोल दिया। यह एक कठिन लड़ाई थी, लेकिन हमने उन्हें शहर से बाहर खदेड़ दिया और उनमें से छह को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो लड़ाकू वाहन भी नष्ट कर दिए। मुल्की अफराह नामक एक निवासी ने कहा, कि अल-शबाब के आतंकी हमारे गांव में घुस आए और उन्होंने हमें अनिवार्य रूप से टैक्स का आदेश दिया। लेकिन सरकारी सेना ने उनपर हमला किया। घंटों लड़ाई हुई। आतंकी अब शहर बाहर भाग गए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
30 Nov 2019 10:57 pm
Published on:
30 Nov 2019 08:09 pm
Also Read
View All