दक्षिण अफ्रीकी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ 8 मई को अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी की आम चुनाव में जीत विपक्षी महिला नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया
केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने नये मंत्रिमंडल में 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया हैं। ऐसा पहली बार है कि इतनी अधिक महिलाओं की संख्या मंत्रिमंडल में पहुंची। इनमें एक महिला विपक्षी पार्टी की भी है, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व कदम है। रामाफोसा ने विपक्षी पार्टी की अनुभवी राजनेता पेट्रीसिया डे लिली को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। वो गुड पार्टी की तरफ से चुनाव में खड़ी थीं। 8 मई को अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल की थी।
36 से घटाकर 28 कर दी है
दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने कैबिनेट में लैंगिक समानता का स्वागत किया है। गुरुवार को राष्ट्रपति रामाफोसा कुछ छात्रों को संबोधित कर कहा कि उन्होंने महिलाओं को कार्यक्षेत्र में अपने साथ अपनी एक बच्ची को लेकर जाने की छूट दी है।इससे महिला को सशक्तिकरण प्राप्त होगा।कैबिनेट में शामिल करने के फैसले पर कई लोगों का मानना है कि महिलाओं की उपस्थिति से गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी। रामाफोसा ने कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 36 से घटाकर 28 कर दी है। इसे लेकर विपक्षी दल इकॉनोमिक फ्रीडम फाइटर पार्टी ने गलत फैसला करा करार दिया है। उसका आरोप है कि कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या कम करके उप-मंत्रियों की संख्या को बढ़ाया गया है।
भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का प्रण
रामाफोसा ने चुनावों के दौरान भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का प्रण लिया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी मीडिया मेें उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने उप राष्ट्रपति डेविड मबुज़ा को अब तक नहीं हटाया है। जबकि मबुज़ा पर राजनीतिक हत्याओं और गैरकानूनी टेंडर में शामिल होने के आरोप लगे हैं, हालांकि वो इनसे इंकार भी करते रहे हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..