मामला कुछ यूँ है कि साल 1916 में एक हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। इस तरह का यह पहला और आखिरी मामला था
अमरीका: आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जो वैसे तो कई साल पुराना है लेकिन बेहद दर्दनाक है। मामला कुछ यूँ है कि साल 1916 में एक हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। इस तरह का यह पहला और आखिरी मामला था। ना तो इससे पहले कभी ऐसा देखा गया था और न ही इसके बाद कभी ऐसा देखा गया। आप शायद हाथी का जुर्म जानकर हैरान जायें क्योंकि इस जुर्म की हाथी को दी गई थी मौत की सजा है।
कहा जाता है कि जब इस हाथी को मौत कि सजा दी गई तब ही से जानवरों के खिलाफ क्रूरता पर कानून बने। लेकिन बात वहीँ से आकर वहीँ पर खत्म हो जाती है कि सजा कितनों को मिली।
यह मामला तकरीबन 100 साल पहले 1916 का है, अमरीका के टेनसी शहर में चार्ली स्पार्क नाम का एक शख्स सर्कस चलाया करता था। उस सर्कस का नाम था स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शोज। इसी सर्कस में बिग मैरी नाम की एक मादा हथिनी थी। ये हथिनी अपनी सूंड से सींग बजाती थी और 25 तरह कीधुन निकालती थी।
वो दिन था 11 सिंतबर, जब वॉल्टर एल्ड्रिज नाम के नए आदमी ने स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शोज नाम के इस सर्कस को जॉइन किया। इस शख्स को मैरी को ट्रेनिंग को देने के लिए रखा गया था। अपनी जॉइनिंग के अगले दिन उसने मैरी को संभाल लिया। उसे एक भाला पकड़ दिया और मैरी को कंट्रोल करने के लिए उसके कान पर इससे मारने को कहा गया।
एल्ड्रिज उसके ऊपर सवार हुआ और उसने भाला मैरी को मारना शुरु हो कर दिया। दर्द से तडपती मैगी अपने दर्द को बर्दास्त नहीं कर सकी और फिर मैरी ने सूंड से एल्ड्रिज को नीचे गिराकर पैर रखकर सिर कुचल दिया, एल्ड्रिज की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने सर्कस प्रशासन से यह मांग की कि जबतक मैरी को मारा नहीं जाएगा तब इस सर्कस का शोज देखने के लिए कोई नहीं जाएगा। सर्कस प्रशासन ने लालच में आकर लोगों कि बात को मान लिया और मैगी को लोगों के सामने ही फांसी पर लटका कर मौत के घाटउतार दिया गया।