विश्‍व की अन्‍य खबरें

महारानी ने कहा ट्रंप की तरह यह हेलीकाप्टर क्यों कर रहा शोर

महारानी एक टीवी डॉक्यूमेंट्री के लिए जाने माने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ बकिंघम पेलेस के मैदान में घूम रही थीं।

2 min read
queen

लंदन। ब्रिटेन की महारानी 91 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हास्यपद टिपण्णी की है। उन्होंने ट्रंप की तुलना हेलीकॉप्टर के शोर से की है। बता दें कि महारानी एक टीवी डॉक्यूमेंट्री के लिए जाने माने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ बकिंघम पेलेस के मैदान में घूम रही थीं। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर ऊपर चक्कर लगाने लगा और इसकी आवाज इतनी तेज थी कि महारानी बात भी नहीं कर पा रहीं थीं। इसे लेकर महारानी
ने कहा कि जब आप बात करना चाहते हैं तो ये क्यों बार बार चक्कर लगाते हैं?यह राष्ट्रपति ट्रंप की तरह आवाज कर रहा है।

डॉक्यूमेंट्री के लिए चल रही थी शूटिंग

ये भी पढ़ें

ट्रंप ने बंगालियों को दी नववर्ष की बधाई, अमरीकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए भी जताया आभार

महारानी एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहीं थी। इसका प्रसारण 16 अप्रैल को होगा। इस फिल्म के जरिए कुछ वास्तविक जानकारियां सामने आएंगी। इसमें महारानी ने जलवायु परिवर्तन,ट्रंप और अपने निधन तक पर बातचीत की है। गौरतलब है कि महरानी से जुड़ी कई चीजों को लेकर यह डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इसमें उनके रहन सहन से लेकर उनकी प्रतिक्रियाएं जाने की कोशिश होगी।

महारानी को बताया था पैगंबर की रिश्तेदार

हाल ही में अफ्रीकी देश मोरक्‍को के एक अखबार ने दावा किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस्‍लाम के पैगंबर मोहम्‍मद साहब की रिश्‍तेदार हैं। मोरक्‍को के अखबार ने महारानी की 43 पीढ़ियों के वंशजों के आधार पर दावा किया है कि वह पैगंबर मोहम्‍मद साहब की दूर की रिश्‍तेदार हैं। महारानी एलिजाबेथ का जन्म साल 1926 में 21 अप्रैल को हुआ था। वो अपनी माता-पिता ड्यूक और डचेज की पहली संतान थीं। एलिजाबेथ को औपचारिक तौर पर आठ फरवरी को महारानी का दर्जा दे दिया गया था और 2 जून 1953 को उन्हें ताज पहनाया गया। एलिजाबेथ द्व‍ितीय को टीवी शो देखने अच्छे लगते हैं। खासतौर से क्विज शो जैसे डाउनटॉन अब्बे, साइलेंट विटनेस, ईस्टएंडर्स, द बिल, न्यू ट्रिक्स और मिडसोमर मर्डरर उन्हें खासा पसंद आते हैं।

ये भी पढ़ें

पाक-अमरीका के विवाद का राजदूतों पर पड़ेगा बड़ा असर, आवाजाही पर लग सकती है पाबंदी
Published on:
13 Apr 2018 03:40 pm
Also Read
View All