
नई दिल्ली। हाल ही में ये देखने को मिला था कि एक ट्रैफिक पुलिस डांस मूव करते हुए राहगीरों को इंस्ट्रक्शन देेता है। उनका ये अनोखापन लोगों को काफी पसंद आया। कुछ ऐसा ही लोगों को फिर से देखने को मिला जहां एक एअरपोर्ट वर्कर को रैप करते हुए देखा गया। ये नज़ारा न्यूयॉर्क के ग्रेटर रोचेस्टर इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर देखने को मिला। ये वर्कर फ्लाइट पर चढऩे से पहले कुछ ऐसा ही करते दिखा और उसकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। दरअसल ये वर्कर रैपिंग के जरिए लोगों का मनोरंजन करता है।
फ्लाइट पर चढऩे से पहले ये यात्रियों को बोर्डिंग इंस्ट्रक्शन रैप करके देता है। यात्री इसे देखकर काफी खुश भी होते हैं। इस वर्कर का नाम क्यूरन एशफोर्ड है जो कि बोर्डिंग प्रोसेस रैप के लिए काफी मशहूर है। पिछले करीब पांच सालों से यह शख्स कुछ इसी अंदाज में यात्रियों का मनोरंजन करता आ रहा है। अपने इसी अंदाज के चलते यह बंदा सोशल मीडिया पर छा गया है। आपको ये भी बता दें कि नेशविले के गायक टैरी मैकब्राइड इस शख्स से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस वर्कर के रैप का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई। ये वीडियो कितना मशहूर हुआ इस बात का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते है कि वीडियो को पोस्ट करने के एक हफ्ते के अंदर ही इसे सात लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। क्यूरन से जब इस बारे में पूछा गया कि वो ऐसा क्यों करते है तो इस सवाल पर उनका कहना था कि आप नहीं जानते कि लोग किन वजहों से यात्रा कर रहे है? हर इंसान खुशी से तो यात्रा नहीं कर रहा होता। किसी को अंतिम संस्कार में भी जाना पड़ता है या किसी और वजह से दुखी हो। मेरे ऐसा करने से शायद उन्हें कुछ खुशी के पल मिलें और सिर्फ उन्हें ही क्यों इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आएं बस इसी वजह से मैं ऐसा करता हूं।