इस देश में पढ़ाई फ्री है... इसके वाला किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगता है
आपको पता है दुनिया में एक ऐसा देश है, जिसका क्षेत्रफल यानि की एरिया 2 बीएचके फ्लैट जितना है। यूरोप के इस देश को कुछ लोगों ने मिलकर बनाया है। ये देश स्लोवेनिया और क्रोएश्या सीमा पर स्थित है। इस देश को "किंगडम ऑफ एंक्लावा" नाम दिया गया है। इस 2 बीएचके यानि 100 वर्ग मीटर वाले छोटे से देश में करीब 800 के आसपास लोग रहते हैं।
यही नहीं इस देश में एक इंसान प्रधानमंत्री भी है, वही इंसान राष्ट्रपति है। वहां हुए वर्चुअल चुनाव में इस शख्स को सबका नेता भी चुना गया है। इस शख्स का नाम प्यॉत्र वारजेंकीविज है। प्यॉत्र बताते हैं कि हाल ही में उन्हें और उनके कुछ दोस्तों को यहां के लोगों के बारे में पता लगा कि ऐसे-ऐसे स्लोवेनिया के मेटलिका शहर के पास और क्रोएश्या की राजधानी जागरेब से करीब 50 किलोमीटर दूर एक जगह है। जिस पर आजतक किसी का मौलिक अधिकार नहीं है।
बता दें इस जगह किसी के मौलिक अधिकार ने होने का कारण 1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद सात राज्य बनाए गए थे। जिसमें ऐसी ही कुछ जगहों को नो मैंस लैंड घोषित किया गया था। इस जगह पर किसी भी तरह कोई भेदभाव नहीं होता है। चाहे वह रंग, जाति, धर्म और राष्ट्रीयता को लेकर ही क्यों न हो, इस देश में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इस देश की नागरिकता भी आसानी ली जा सकती है। वहां भी हमारे भारत की तरह हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार भी है।
इसके अलावा इस छोटे से देश में मुफ्त पढ़ाई है। यहां किसी को पढ़ने के लिए कोई पैसे नही खर्च करने पड़ते। वहीं इसके अलावा यहां किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं है। वहीं इस देश में पांच भाषाओं को भी मान्यता दी गई है। जिसमें अंतरर्राष्ट्रीय भाषा चीनी भी है। इस देश का संविधान भी है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक आईडी पेपर्स भी बनाए जा रहें है। इस देश के फेमस होने की वजह से यहां कई पर्यटक घूमने भी आते हैं।