विश्‍व की अन्‍य खबरें

लंदन में ट्रक से 39 शव मिलने के मामले में तीन गिरफ्तार, जांच में अहम खुलासा

आठ महिलाओं और 31 पुरुषों के शवों एक ट्रक के रेफ्रिजरेटेड कंटेनर से बरामद किया गया मानव तस्करी और नरसंहार की साजिश के रूप में जाना रहा है यह मामला

less than 1 minute read

लंदन। लंदन (London) में एक ट्रक से 39 लोगों के शव मिलने की जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि बुधवार को आठ महिलाओं और 31 पुरुषों के शवों एक ट्रक के रेफ्रिजरेटेड कंटेनर से बरामद किया गया था। सभी मृतक चीनी नागरिक थे। इसे मानव तस्करी और नरसंहार की साजिश के रूप में जाना रहा है। इस मामले में ब्रिटेन में सनसनी फैल गई है।

मामले में हो रही हैं गिरफ्तारियां

हत्या के संदेह में घटनास्थल से उत्तरी आयरलैंड (Ireland) के 25 वर्षीय ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। एसेक्स पुलिस ने शुक्रवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एक पुरुष और एक महिला को तस्करी की साजिश रचने और 39 लोगों की हत्या के संदेह में उत्तरी इंग्लैंड के चेशायर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स की उम्र 38 वर्ष है। वहीं तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी इंग्लैंड के स्टैंसटेड हवाई अड्डे से हुई है। वह उत्तरी आयरलैंड का रहने वाला है।

पहला पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया

शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। इसमें जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि उनकी मौत किस कारण से हुई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कोशिश की जा रही है कि रिपोर्ट के आधार पर सभी के मरने के कारणों का पता कर पूरे गैंग का पता लगाया जाएगा। यह लंबी प्रक्रिया होगी। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे हमारी जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे पहचान के संबंध में तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

Updated on:
26 Oct 2019 09:22 am
Published on:
26 Oct 2019 09:21 am
Also Read
View All