विश्‍व की अन्‍य खबरें

मां की ममता में वक्त से पहले बुढ़ा हो गया ये शख्स, अब मीडिया से मांग रहा है माफी

इस शख्स की फोटो तब वाइरल गई जब वो अपनी मां को उस तरह से ले जा रहा था
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 9:24 AM IST
hospital,Chinese Taipei,internet,photo,media coverage,Taiwan,mother,Taipei,strenuous,viral on internet,Devotion,touching,strenuous efforts,Humility,

नई दिल्ली। यह कहानी है ताइवान में रहने वाले एक शख्स की, इस आदमी की तस्वीर आज-कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस शख्स की फोटो तब वाइरल गई जब वो अपनी मां को उस तरह से ले जा रहा था, जैसे शायद बचपन में उन्हें उनकी मां ले जाती होंगी। दक्षिणी ताइवान के तियानन के ची मी मेडिकल सेंटर पर 60 साल के टिंग सू-ची की किसी ने तस्वीर खींच ली, जब वे अस्पताल में अपनी मां को लिए हुए थे। उन्होंने उन्हें एक बड़े कपड़े के टुकड़े में बांधकर लपेट रखा था, जिसका सिरा उनके गले के चारो ओर बंधा हआ था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के बाद, यह तस्वीर बहुत जल्द वायरल हो गई।

आपको बता दें टिंग मिनिस्टरी ऑफ जस्टिस के तैनान ब्रांच के एक सेवानिवृत जांचकर्ता थे। उनके पूर्व सहकर्मियों के अनुसार, अपनी मां को गोद में लिए टिंग की तस्वीर उनके लिए चकित करने वाली नहीं थी, क्योंकि वे हमेशा अपनी मां के लिए ऐसी भक्ति के लिए जाने जाते हैं। वे बताते हैं अपनी मां का खयाल रखने के लिए, एक बार उन्होंने अपना प्रमोशन भी त्याग दिया था, जिसके लिए उन्हें उत्तरी ताइवान के ताइपेई में पुनर्स्थापित होना पड़ा। इंटरनेट पर व्यापक रुप से तस्वीर के फैलने के बाद, उन्होंने कहा, 'लोग जैसा सोचते हैं मैं वैसी संतान नहीं हूं। जिस तरह से समाचार रिपोर्टों में वर्णित है मैं वैसा पुत्रयोग्य और सम्माननीय नहीं हूं, और पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक मीडिया कवरेज लेने के लिए मैं माफी चाहता हूं।

अपनी मां का ध्यान रखने के लिए साल 2007 में टिंग ने समय से पहले ही रिटायरमेंट ले ली, जो कि दिल की बीमारी और उच्च रक्त चाप से जूझ रही थी, और जिसके लिए 24 घंटे देखरेख की आवश्यकता थी। साल 2007 में उनके पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी मां को कपड़े में क्यों लिए हैं। क्योंकि उनकी मां का पैर टूट गया था, उन्हें इस बात की चिंता थी कि ह्वील चेयर पर बैठने में उनकी मां असहज महसूस कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'अपनी मां को कुछ मिनट के लिए उठा कर ले जाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं था, इसलिए मैंने ऐसा किया।' इस तरह की नम्रता और भक्ति आज के दौर में बहुत कम ही दिखती है।

Published on: