विश्‍व की अन्‍य खबरें

ज़मीन पर पड़ा पत्थर बना इस शख्स की चमकीली किस्मत, उसके बाद जो राज़ खुला वो होश उड़ाने वाला था

ब्रिटेन के रहने वाले क्रिस कटलर को कुछ दिन पहले ही पता चला कि खेतों में 1500 साल पहले एंगलो सेक्सोन ने खजाना छिपाया था।

2 min read
Nov 27, 2017
Treasure Hunter

नई दिल्ली: हम अक्सर सुनतें हैं पहले के कई लोग खजाना छिपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया करते थे। ऐसी कहानियां आपने भी अपने नाना-नानी और दादा-दादी से अकसर सुनी ही होगी कि राजा हमेशा अपना खजाना जमीन में गाड़ दिया करते थे। ब्रिटेन के एक शख्स के दिमाग में हमेशा यह बात दौड़ती रहती थी। वह सपना देखता रहता था के उसने खजाना खोज निकला। उसने भी कई कहानियां सुनी थी। कई लोग बात किया करते थे कि 1500 साल पहले एक राजा ने खजाना गाड़ा था। वो जगह उसके घर के पास में ही थी। फिर क्या था खजाने की खोज में इस शख्स ने खुदाई शुरू कर दी। फिर जो मिला वह हैरान कर देगा

खजाने की बताई जगह के आस पास की खुदाई

ब्रिटेन शहर के चेम्सफोर्ड में रहने वाले क्रिस कटलर को कुछ दिन पहले ही पता चला कि खेतों में करीब 1500 साल परहले एंगलो सेक्सोन ने खजाना छिपाया गया था। वह काफी दिनों से खेतों में खजाने की खोज कर रहा था। फिर वह एक जगह पर खुदाई करने जुट गया उसको अंदेशा लग गया था के खजाना ज़रूर यहीं कहीं है। आखिरकार चार दिनों में उसने 1,600 स्वायर मीटर तक खुदाई कर डाली। जिसके बाद वह थक कर बैठ गया इस सोच में के वह बेवकूफी कर रहा है। थका हुआ वह बैठा ही था कि उसको एक चमकीली चीज दिखी। जिसके बाद उसने जो देखा वो होश उड़ाने वाला था।


जिसे वह पत्थर सोच रह था वो निकला सोने का सिक्का

पहले क्रिस को लगा कि ये मजह एक पत्थर है। लेकिन साफ करने के बाद पता चला कि ये सोने का सिक्का है। जिसके बाद उसने और गहरी खुदाई की। लेकिन उसे कुछ बड़ा हाथ नहीं लगा। लेकिन क्रिस को इतना तो पाता था कि यह एक सिक्का ही बहुत महंगा है। सिक्का हासिल करने के बाद वो ब्रिटिश म्यूजियम पहुंचा। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह सिक्का वाकई 1500 साल पुराना है। जो एंगलो सेक्सोन के जमाने का मालूम होता था।

एक खबर के मुताबिक, काफी वक्त से क्रिस सिक्कों की खोज में था। वह इस खुदाई को आखिरी बार खुदाई मान कर खोज कर रहा था, जिसके बाद वह उम्मीद छोड़ देने का फैसला करने वाला था। लेकिन आखिरी बार उसे कामयाबी हासिल हो ही गई। अब वह कई ऐसी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करेगा और अब फिर खुदाई करा शुरू करेगा। ब्रिटिश म्यूजियम के बाद मुताबिक इस सिक्के की कीमत करीब 13 हजार डॉलर यानी (8,50,000 रुपये) है।

Published on:
27 Nov 2017 12:01 pm