विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप और पुतिन ने आतंकवाद से निपटने के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बात की

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बात के लिए आभार प्रकट किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2019, 3:11 PM IST
ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की।
trump and putin

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को आतंकवाद से निपटने और द्विपक्षीय संबंधों पर फोन पर बात की। सोमवार को व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बात के लिए आभार प्रकट किया।

अमरीका द्वारा दी गई सूचना से रूस में छुट्टियों के दौरान संभावित आतंकवादी हमले को रोकने में मदद मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने पर प्रतिबद्धता जताई और द्विपक्षीय संबंधों और प्रभावी रूप से हथियार नियंत्रण का समर्थन करने के भविष्य के प्रयासों पर भी चर्चा की।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने सोमवार को बताया था कि उसने रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर, सेंट पीटर्सबर्ग में नए साल की छुट्टियों के दौरान आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में दो रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया है, यह कार्रवाई अमेरिका से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

Updated on:
31 Dec 2019, 3:11 PM IST
Published on: