विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप ने मीडिया पर बोला हमला, कहा- कोरोनावायरस पर भ्रामक जानकारी दी जा रही

Highlights मीडिया ग्रुप का नाम लेकर इसे फेक न्यूज करार दिया कहा- भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रह है मीडिया भय के माहौल से व्यापार पर पड़ रहा है असर
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2020, 11:37 AM IST
Donald Trump
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान।

वाशिंगटन।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट के जारिए एक बार फिर मीडिया पर हमला बोला है। उन्होंने कुछ खास मीडिया ग्रुप को 'नकली समाचार मीडिया' कहकर आलोचना की है। इस दौरान कुछ खास मीडिया ग्रुप का नाम लेकर इसे फेक न्यूज करार दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोगों में भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।

गौरतलब है कि अमरीकी मीडिया में कोरोना वायरस पर लगातार चल रही खबरों से डर का माहौल बना हुआ है। इससे मार्केट का बुरा हाल है। लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर बाहर से आने वाले सामानों को लेकर इंडस्ट्री में भय का वातावरण बना हुआ है। आम जनता में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे अमरीकी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। ट्रंप ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा कुछ मीडिया हाउस इस डर बढ़ाने का काम कर रही हैं।

ट्रंप इससे पहले भी कई बार मीडिया पर बरस चुके हैं। उन पर महाभियोग का मामला हो या चुनाव के दौरान धांधली के आरोप हो, मीडिया ने इसे खूब खींचा है। हाल ही में ईरान के कुर्द कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर भी ट्रंप पर कई सवाल दागे गए। मीडिया का कहना था कि ट्रंप ने अपने चुनावी फायदे के लिए यह हमले कराए हैं। अमरीकी चुनाव में ट्रंप की जीत को लेकर भी कई सवाल उठाए गए थे। इस जीत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ बताया गया था।

Updated on:
3 Mar 2020, 11:37 AM IST
Published on: