विश्‍व की अन्‍य खबरें

सावधान! अब आप ट्विटर पर नहीं कर सकेंगे गंदे ट्वीट्स, सर्च नियमों में भी बड़े बदलाव

ट्विटर ने अपने यूजर्स के बीच विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 9:47 AM IST
twitter

नई दिल्ली। ट्विटर ने अपने यूजर्स के बीच विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ट्विटर ने फैसला किया है कि यूजर्स द्वारा किए गए गलत और अपशब्द वाले ट्वीट्स हटा देगा।

सोशल प्लेटफार्म का उठाते हैं गलत फायदा
बता दें कि ट्विटर एक सोशल प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी बात शेयर करते हैं और अपनी भड़ास भी निकालते हैं। लेकिन कभी-कभी भावनाओं में बहकर लोग
इसका गलत फायदा उठाते हैं और गलत शब्दों का भी प्रयाग करते हैं। ऐसे में ट्विटर का ये कदम उठाना बेहद जरूरी था।

सर्च के नियमों में भी बदलाव

ट्विटर ने कदम अपनी रैंकिंग को बढ़ाने के लिए भी उठाया है। इसके तहत अब आप ट्विटर पर किसी के ट्वीट पर गलत कमेंट नहीं कर सकेंगे साथ ही कोई गलत शब्द से सर्च भी नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि ट्विटर इसी हफ्ते अपने इस नियम को विश्व स्तर पर लागू करेगा।

पहले भी आए कई गलत मामले

गौरतलब है कि सोशल पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जब लोग सोशल पर अपनी भड़ास निकालने के लिए उजूल-फूजूल कमेंट करते हैं। अभी हाल ही में एक मामला जम्मू-कश्मीर से आया था। जब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था है। पुलिस नेट्विटर के जरिए घृणा फैलाने वाली एक कश्मीरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उस समय अपमानजनक ट्वीट के मामले का संज्ञान लिया और कानून के तहत जुर्माना भी लगाया।

ट्विटर समय-समय करता है नियमों में बदलाव

बता दें कि ट्विटर समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। इससे पहले भी ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए ट्वीट के शब्दों की संख्या बढ़ा दी थी।

Published on: