विश्‍व की अन्‍य खबरें

यूएई ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, वीजा जारी करने पर लगाई रोक

पाकिस्तान सहित 12 देशों के लिए नई वीजा यात्रा जारी करने पर रोक। इमरान सरकार की विदेश नीतियों से नाराज हैं अधिकांश मुस्लिम देश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 9:32 AM IST
imran khan
यूएई का फैसला इमरान सरकान के लिए बड़ा झटका।

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के एक अहम फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों को नया यात्रा वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। इसे सउदी अरब के बाद किसी भी मुस्लिम राष्ट्र की ओर से पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। इस फैसले के बाद से यह आशंका भी जताई जा रही है कि यूएई सरकार वहां रहने वाले पाक नागरिकों को वापस इस्लामाबाद जाने का आदेश दे सकती है।

इमरान सरकार की विदेश नीति से मुस्लिस राष्ट्र नाराज

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने भी इस बात को स्वीकार किया है। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाहिद हाफिज चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि यूएई ने पाकिस्तान सहित 12 देशों के लिए आगामी घोषणा तक अस्थायी रूप से नए यात्रा वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैं। हालांकि, निलंबन का यह आदेश पहले से जारी वीजा यात्रा पर लागू नहीं होगा। बता दें कि इमरान सरकार की तुर्की और ईरान के साथ बढ़ती नजदीकियों के बाद से मुस्लिम राष्ट्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने के संकेत दिए हैं।

Updated on:
19 Nov 2020, 9:32 AM IST
Published on: