विश्‍व की अन्‍य खबरें

ये हैं दुनिया के सबसे अजीबो-गरीब रहस्य, जिसे सुलझाने में वैज्ञानिकों के छूटे पसीने

Envaitenet नाम का ये आयलैंड 'नो रिटर्न' भी कहलाता है।

3 min read
Mar 21, 2018

नई दिल्ली। धरती तो कई रहस्यों से पटी पड़ी है। धरती के सेने में ऐसे कई राज छिपे हैं जो आज-तक अनसुलझे हैं। वैज्ञानिकों का काम होता है ऐसे ही रहस्यों से पर्दा उठाना। लेकिन आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिनको को नहीं जान पाया। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में...

256 साल तक जीने वाला इंसान!

ये भी पढ़ें

गर्मियों की छुट्टियों में लगे सैर-सपाटे को पंख, इन तीन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

चीन के Li Qingyuan (1677-1933) दुनिया के पहले ऐसे मानव हैं जो 256 साल तक जीए, ली चीनी दवाइयों के विद्वान थे। इतना ही नहीं 200 साल के होने के बाद भी वे यूनिवर्सिटी में पढ़ाने जाया करते थे। उनकी सबसे खास बात तो यह थी कि उन्होंने 24 शादियां की थीं। वैज्ञानिकों के लिए उनकी उम्र आज भी रसस्य बनी हुई है।

जो गया कभी नहीं लौटा यहां से!

केन्या के रुडोल्फ लेक के पास स्थित Envaitenet नाम का ये आयलैंड 'नो रिटर्न' भी कहलाता है। कई साल पहले यह आयलैंड आबाद रहता था लेकिन अचानक रातों-रात सब लोग यहां गायब हो गए। उसके बाद यहां कोई नहीं गया और जो गया वो कभी वापस नहीं आ पाया।

पत्थरों के विशाल बॉल!

करीब 1930 के दशक में मिले ये पत्थर दुनिया के लिए रहस्य बने हुए हैं। लगभग 16 टन के ये पत्थर मानों किसी ने हाथ से बनाए गए हैं। सबसे छोटे पत्थर की आकृति किसी टेनिस बॉल जैसी है। जो इन्हें देखता है हैरान रह जाता है।

आखिर वो था क्या?

यह आज तक की एक बहुत ही रहस्यमयी गुत्थी में से एक मानी जाती है। 1934 में 200 मीटर गहरी स्कॉटलैंड की एक झील में रहस्यमई जीव की एक तस्वीर आज भी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस आकार का यह जीव था वैसे जीव कई दशकों से विलुप्त हो गए हैं।

कहां से आए ये निशान?

एक कोई एक नहीं इस तरह के निशान विश्व के अलग-अलग हिस्से में खोजे गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा की वजह से बने हैं और कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस के बनाए हुए हैं। बहुत से लोगों का यह भी मनना है कि यह इंसानों ने बनाया है लेकिन यह कैसे बने यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को दी बधाई, द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए जताई प्रतिबद्धता
Published on:
21 Mar 2018 12:24 pm
Also Read
View All