विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीकी राजदूत काबुल पहुंचे, तालिबान से वार्ता शुरू करने के दिए संदेश

तालिबान के हमले में अमरीकी सैनिक की मौत के बाद ट्रंप ने वार्ता स्थगित करने की घोषणा कर दी थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 11:34 AM IST
zalmay khalilzad

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के साथ किसी करार तक पहुंचने के लिए अमरीकी राजदूत जलमय खलीलजाद काबुल पहुंच चुके हैं। अफगान अधिकारी ने बताया कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुकी हुई बातचीत पटरी पर लाने के सुझाव के कुछ दिन बाद यह यात्रा हो रही है। अफगान अधिकारी के अनुसार खलीलजाद काबुल में हैं और वह बाद में राष्ट्रपति एवं अन्य वरिष्ठ अफगान अधिकारियों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि बातचीत को दोबारा शुरू करना उनके अजेंडे में होगा। काबुल स्थित अमरीकी दूतावास ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि अमरीका और तालिबान सितंबर में समझौते के करीब पहुंचते नजर आ रहे थे लेकिन तालिबान के हमले में अमरीकी सैनिक की मौत के बाद ट्रंप ने वार्ता स्थगित करने की घोषणा कर दी थी।

हालांकि, बीते हफ्ते अचानक अफगानिस्तान स्थित अमरीकी सैन्य ठिकाने पहुंचे ट्रंप ने कहा कि वह तालिबान से समझौता करना चाहते हैं। वहीं,तालिबान का कहना है कि वाशिंगटन से वार्ता को बहाल करने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Updated on:
5 Dec 2019, 11:34 AM IST
Published on: