विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमेरिका में मौसम का कहर: आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, बिजली गिरने से युवक की मौत

-US Weather: कोरोना ( Coronavirus ) की मार झेल रहे अमेरिका ( America ) में मौसम का जमकर कहर बरपा है।-कई दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश ( Heavy Rain ) ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत भी हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2020, 5:09 PM IST
us weather heavy rainfall thunderstorm Lightning kills man updates

US Weather: कोरोना ( coronavirus ) की मार झेल रहे अमेरिका ( America ) में मौसम का जमकर कहर बरपा है। कई दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश ( Heavy Rain ) ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत भी हो गई। accuweather के मुताबिक, दक्षिण कैरोलिना में भयंकर तूफान के चलते काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच कार निकाल रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। चेस्टर काउंटी कोरोनर के अधिकारियों ने युवक की पहचान 32 वर्षीय सिरमोरियो डेविस के रूप में हुई है।

बता दें कि राज्य के उत्तरी हिस्सें में मंगलवार से कई तूफान सक्रिय हुए। इसमें सबसे खतरनाक तूफान जिसका नाम EF-2 है। 115 मील प्रति घंटे की रफ्तार से इस तूफान ने काफी बड़ी तबाही मचाई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान ने यूनियन काउंटी से फ्लोरेंस काउंटी तक गेंदों के आकार के ओले भी गिरे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में 5 मई तक औसत दो लोग आकाशीय बिजली गिरने से मारे जाते है। वर्ष 2020 में ये घटना पहली है। 2019 में देशभर में करीब 21 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी।

बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान तूफानों ने ओक्लाहोमा और टैक्सास समेत कई राज्यों में जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई थी। आंधी-तूफान और भारी बारिश के चलते सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हुए। बिजली के पोल उखड़ गए, जिससे कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Updated on:
8 May 2020, 5:09 PM IST
Published on: