Highlights 60 दिनों के लिए 4 परमाणु प्रतिबंधों का नवीनीकरण किया। अमरीका ने बीते वर्ष ईरान से परमाणु करार तोड़ दिया था।
वॉशिंगटन। अमरीका ईरान पर अपने प्रतिबंधों को और आगे बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के बजाय अमरीका की ईरान से दुश्मनी अब भी जारी है। अमरीकी विदेशी मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ऑर्टेगस के अनुसार ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यूएस ईरान पर अतिरिक्त 60 दिनों के लिए 4 परमाणु प्रतिबंधों का नवीनीकरण कर रहा हैं। ऑर्टेगस ने कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विकास की बारीकी से निगरानी करेंगे और इन प्रतिबंधों को किसी भी समय समायोजित कर सकते हैं। जैसा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी।
गौतलब है कि अमरीका ने बीते वर्ष ईरान से परमाणु करार तोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ गई। अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ड्रोन हमले ईरान के प्रमुख नेता कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम है।
मोर्गन ऑर्टेगस ने अपने बयान में कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएगी। जैसे की राष्ट्रपति ट्रंप ने साल की शुरुआत में कहा था कि ईरान का परमाणु हथियार रखना स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह दुनिया के शांति और सुरक्षा का सवाल है।