विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा का रेप के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल जांच में पता चला है कि रूथ की गला दबाकर हत्या की गई है आरोपी डोनाल्ड थर्मन के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 11:05 PM IST
ruth-george-chicago.jpg

शिकागो। अमरीका के शिकागो में भारतीय मूल की 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया है कि मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली रूथ जॉर्ज इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।

इस मामले में पुलिस ने रविवार को 26 वर्षीय डोनाल्ड थर्मन को शिकागो मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक थर्मन विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है। इधर मेडिकल जांच में पता चला है कि रूथ की गला दबाकर हत्या की गई है।

बता दें कि बीते शनिवार को रूथ का शव उनके परिवार के ही एक वाहन के पीछे वाली सीट से बरामद हुआ था। सोमवार को आरोपी थर्मन पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए।

थर्मन ने गुनाह कबूल किया

शिकागो ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर के पुलिस प्रमुख केविन बुकर ने बताया कि थर्मन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

2016 में थर्मन को लूट के एक मामले में छह साल की सजा सुनाई गई थी। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर बाहर आया था।

बुकर ने बताया कि शुक्रवार शाम से छात्रा के परिजन उसका फोन मिला रहे थे, लेकिन वह लग नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। छानबीन के दौरान घटनास्थल से छात्रा का फोन बरामद हुआ। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला कि छात्रा शनिवार देर रात 1.35 बजे गैराज में दाखिल हुई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
26 Nov 2019, 11:05 PM IST
Published on: