विश्‍व की अन्‍य खबरें

वेनेजुएला में चुनाव से पहले बड़ा हादसा, आग की लपटों में खाक हुईं 50,000 EVM मशीनें

Highlights: 50,000 वोटिंग मशीनें और 600 कंप्यूटर खाक गोदाम में आग लगने से जल गईं मशीने आग लगने के कारणों की जांच जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 11:46 AM IST
Venezuela EVM machine fire

कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां की चुनाव परिषद ने रविवार को एक बयान में बताया कि कराकस के एक मुख्य गोदाम में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से वहां स्टोर के लिए रखी गईं ज्यादातर वोटिंग मशीनें (Voting Machine) खाक हो गईं। स्थिति ऐसी हो गई है कि संसदीय चुनाव (Parliamentary Elections) होना मुश्किल हो गया है।

50,000 वोटिंग मशीनें और 600 कंप्यूटर खाक

चुनाव परिषद की प्रमुख टिबिसे लुसेना का कहना है कि करीब 50,000 वोटिंग मशीनें और 600 कंप्यूटर आग की लपटों में खाक हो गए। मीडिया में आए लुसेना के बयानों में कहा जा रहा है कि आग काफी तेजी से फैला, जिसके चलते बहुत कम वोटिंग मशीनों और कंप्यूटर को बचाए जा सका। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे संवैधानिक रूप से चुनावी प्रक्रिया में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, उन्होंने इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी कि हादसे के बाद कितनी वोटिंग मशीनें बच गईं हैं।

निकोलस मादुरो पर वोटों की धांधली का आरोप

मीडिया में लुसेना ने स्टेट प्रोसेक्यूटर्स से आग हादसे की जांच की अपील की है। आपको बता दें कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि वेनेजुएला में 2018 के चुनावी नतीजों के बाद भारी आलोचना हुई थी। उस वक्त निकोलस मादुरो ने जीत दर्ज की थी, जिसको लेकर उनपर धांधली का आरोप लगा था।

Updated on:
9 Mar 2020, 11:46 AM IST
Published on: