विश्‍व की अन्‍य खबरें

समुद्र के किनारे शादी का जोड़ा करा रहा था Photoshoot, अचानक एक लहर ने दोनों की जान खतरे में डाली

Highlights समुद्र किनारे एक जोड़ा फोटोशूट (Photoshoot) करा रहा था कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि बीच पर खड़े लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया (Social media) पर वीडियो को अब तक करीब 444 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं करीब तीन हजार लाइक्स अब तक प्राप्त हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2020, 1:41 PM IST
photoshoot on sea beach
समुद्र तट पर फोटोशूट कराता दंपती।

वाशिंगटन। पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब सोशल गैथरिंग ( Social gatherings) को बिल्कुल खत्म कर दिया है। ऐसे में कई कार्यक्रमों को लोग टाल रहे हैं या इसे आगे बढ़ा रहे हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐहतियात बरतते हुए अपने कार्यक्रमों को तय तारीख पर मना रहे हैं। उन्होंने कोरोना के साथ जिंदगी जीने का तरीका सीख लिया है।

ऐसा ही एक वाक्या सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। यह मामला कैलिफोर्निया (California) से है, यहां पर समुद्र किनारे एक शादी का जोड़ा फोटोशूट (Photoshoot) करा रहा था कि तभी एक कुछ ऐसा हुआ कि बीच पर खड़े लोग दंग रह गए। चंद मिनटों के लिए जोड़ा समु्द्र तट से गायब हो गया

दक्षिण कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर एक जोड़ा फोटो शूट करा रहा था। तभी अचानक एक बड़ी लहर उठती है और दोनों को पानी में खींच लेती है। प्रशांत महासागर में लहरें उन्हें खींच लेती हैं। तभी वहां पर मजूद लाइफगार्ड्स उन्हें बचा लेते हैं। इसका वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो को अब तक करीब 444 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं करीब तीन हजार लाइक्स अब तक प्राप्त हुए हैं।

इस वीडियों में कपल अपना फोटो शूट करा रहा था, दोनों बेपरहवा होकर अपना पोज दे रहा था। वहीं दूर एक लहर बड़ी तेजी से बढ़ रही थी। लहर का आवेग काफी तेज था। मगर जोड़ा अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिला। लहर जब तट पर आती है तो वह दोनों को अपनी ओर घसीट लेेती है। बाद में गोताखोरों ने समुद्र में कूदे और दोनों को बड़ी मुश्किल से बचाया। इस दौरान दुल्हा और दुल्हन दोनों अचेत अवस्था में थे। गोताखोरों ने जब उन्हें बाहर निकाला तो काफी देर बाद वह नॉर्मल हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर गोताखोर समय पर नहीं पहुंचते तो दोनों की जान भी जा सकती थी। दोनों को लहरें काफी दूर तक लगे गईं थीं।

Updated on:
3 Jul 2020, 1:41 PM IST
Published on: