ऐप वर्ल्ड

इस एप के जरिए सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना, जानें पूरी डिटेल

दरअसल, भारतपे ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया है। यहां आपको 1 रुपया में भी सोना खरीदने का मौका मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 3:50 PM IST
Feature image

दीपावली पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। ऐसे में अगर इस बार आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो मर्चेंट पेमेंट कंपनी BharatPe बहुत ही सस्ते में सोना खरीदने की स्कीम लेकर आई है। दरअसल, भारतपे ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया है। यहां आपको 1 रुपया में भी सोना खरीदने का मौका मिलेगा। भारतपे (BharatPe) ने सेफगोल्ड (Safegold) के साथ मिलकर मर्चेंट्स के लिए डिजिटल गोल्ड प्रोडक्‍ट (Digital Gold Product) की पेशकश की है।

सोना खरीदा और बेचा जा सकता है
बता दें कि सेफगोल्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो 24 घंटे लो टिकट साइज पर ग्राहकों को 24 कैरेट फिजिकल गोल्ड की खरीद, बिक्री और डिलिवरी की सुविधा देता है। यह प्लेटफॉर्म अब भारतपे के साथ यह सेफगोल्ड स्कीम लाया है। भारतपे के मुताबिक, उसके प्‍लेटफॉर्म से कभी भी कहीं से भी 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जा सकता है।

1 रुपए में भी खरीद सकते हैं सोना
भारतपे (BharatPe) का कहना है कि यहां ग्राहक कीमत या वजन के हिसाब से सोने की खरीद-बेच सकते हैं। यहां तक कि इस एप से लोग 1 रुपया में भी सोना खरीद सकते हैं। पेमेंट के लिए BharatPe बैलेंस या UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कंपनी का कहना है कि जल्द ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

6 किलो सोना बेचने का लक्ष्य
भारतपे का लक्ष्य दीपावली तक 6 किलो सोना बेचने का है। इस एप पर मर्चेंट सोने की रियल टाइम कीमतों को भी देख सकेंगे। उन्हें सोने की खरीद पर जीएसटी इनपुट क्रेडिट का लाभ भी मिलेगा। इसमें मर्चेंट फिजिकल गोल्ड की डिलिवरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। साथ ही कंपनी का कहना है कि खरीदा गया सोना इन्श्योर्ड लॉकर्स में सुरक्षित रहेगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

Published on: