ऐप वर्ल्ड

Facebook ला रहा नया Preview फीचर, ऐडमिन्स को मिलेगा फायदा

एक स्क्रीनशॉट से Preview फीचर की मिली जानकारी Preview फीचर की मदद से पोस्ट करने से पहले देख सकेंगे Facebook इस फीचर को कब तक पेश करेगा यह साफ नहीं है  

2 min read
Facebook ला रहा नया Preview फीचर, ऐडमिन्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट फेसबुक ( Facebook ) आए दिन अपने प्लेटफॉर्म के लिए नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी फेसबुक पेज के लिए प्रीव्यू फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसकी जानकारी एक स्क्रीनशॉट के जरिए सामने आई है जिसमें एक नए प्रीव्यू फीचर को देखा जा सकता है। इस फीचर की मदद से ऐडमिन्स किसी भी पोस्ट से पहले उसका प्रीव्यू देख सकेंगे।

Ahmed Ghanem नामक ट्विटर हैंडल के जरिए एक स्क्रीनशॉट को ट्वीट किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में यह देखा जा सकता है कि फेसबुक पेज पर कुछ पोस्ट करते समय कुछ ऑप्शन्स दिए गए हैं। यहां Share Now ऑप्शन के बगल में एक नए Preview ऑप्शन को देखा जा सकता है। अगर ऐसा कोई फीचर आता है तो फेसबुक पेज का ऐडमिन किसी भी पोस्ट से पहले उसे प्रीव्यू में देख सकता है और पोस्ट को अपनी सुविधा के अनुसार अपलोड करने से पहले ही एडिट कर सकता है।

प्रीव्यू फीचर को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही यह फीचर फेसबुक पेज के यूजर्स को कब तक मिलेगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्क्रीनशॉट के साथ यह भी ट्वीट किया गया है कि फेसबुक ने एक नया प्रीव्यू बटन जोड़ा है ताकि आप पोस्ट करने से पहले इसे देख सकें। ये फीचर अभी डेस्कटॉप और मोबाइल में सपोर्ट करता है।

Published on:
18 Jun 2019 04:36 pm
Also Read
View All