ऐप वर्ल्ड

एक घंटे के लिए बंद हुआ Instagram, जानें क्या रही वजह

दुनियाभर के कुछ देशों में अचानक इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करीब घंटेभर तक नहीं कर सकें।
2 min read
insta
एक घंटे के लिए बंद हुआ Instagram, जानें क्या रही वजह

नई दिल्ली: हाल में ही ख़बर आई थी कि कुछ समय के लिए सोशल साइट फेसबुक बाधित हुआ था। इसके बाद अब फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दुनियाभर के कुछ देशों में अचानक इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करीब घंटेभर तक नहीं कर सकें। साथ ही भारतीय यूजर्स को भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये ऐप कई यूरोपयन देशों में 8:00 बीएसटी पर बंद हो गया। इसके बाद यूजर्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहें थे। ऐप बंद होने के दौरान जब यूजर्स इसे रिफ्रेश कर रहे थें तो उन्हें एक मैसेज मिला जिसमें लिखा हुआ था कि फीड रिफ्रेश नहीं हो सकती है। उस दौरान इंस्टाग्राम वेब वर्जन पर भी काम नहीं कर रहा था। ऐप के बंद होने के बाद कई यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर ट्वीट कर के दीं।

इससे पहले भी सोशल साइट फेसबुक के बाधित होने के कारण यूजर्स को परेशानी हुई थी। कुछ यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए भी की थी। बता दें उत्तरी अमेरिका और यूरोप के यूजर्स इससे प्रभावित हुए थें जिसके बाद फेसबुक की यह दिक्कत करीब घंटे भर के बाद ही ठीक हो पाई थी। फेसबुक के बाधित होने के दौरान जब कुछ यूजर्स इस साइट को खोलने का प्रयास कर रहे थें तो उन्हें सेवा अनुपलब्ध रहने का संदेश भी मिला था। इसके अलावा कुछ यूजर्स को यह मैसेज मिला की इसके बाधित होने वाली दिक्कत को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

Updated on:
03 Oct 2018 03:18 pm
Published on:
03 Oct 2018 03:18 pm