ऐप वर्ल्ड

PicsArt के डिजाइन टूल्स अब वेब पर भी, फ्री में कर सकते हैं यूज

PicsArt ने घोषणा की है कि एआई बेस्ड दो दर्जन से अधिक लोकप्रिय एडिटिंग टूल्स कंपनी की आधारिक वेबसाइट पर निशुल्क उपलब्ध हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2020, 2:54 PM IST
Feature image

विश्व के सबसे बड़े क्रिएटिव एडिटिंग प्लेटफार्म्स में से एक (PicsArt) पिक्सआर्ट ने अब वेब के लिए एआई टूल्स लेकर आया है। PicsArt ने घोषणा की है कि एआई बेस्ड दो दर्जन से अधिक लोकप्रिय एडिटिंग टूल्स कंपनी की आधारिक वेबसाइट पर निशुल्क उपलब्ध हैं। इन टूल्स के जरिए लोग अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं। बता दें कि फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर टेम्प्लेट एडिटर, बैकग्राउंड और ऑब्जेक्ट रिमूवर, वीडियो स्लाइड शो मेकर, टेक्स्ट एडिटर, फिल्टर सहित कई और टूल उपलब्ध हैं।

कुछ और टूल्स होंगे लॉन्च
इस प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम सामग्री के तहत स्टॉक फोटोग्राफी, टेम्प्लेट, फॉन्ट और स्टिकर शामिल हैं। साथ ही पिक्सआर्ट कम्युनिटी की तरफ से पेश की गई लाखों फ्री-टू-एडिट तस्वीर भी भी यहां उपलब्ध हैं। कंपनी ने बयान में कहा है कि आगामी महनों में कुछ और सुविधाएं व प्रीमियम सामग्री भी लॉन्च की जाएगी।

बिजनेस फ्रेंडली टूल लाएंगे
पिक्सआर्ट के सीईओ और संस्थापक होवनेस अवोयान ने एक बयान में कहा कि पिक्सआर्ट मोबाइल पर फोटो और वीडियो एडिटिंग एप के लिए जाना जाता है। अब वेब के लिए बदलाव स्वाभाविक है, क्योंकि हमारे कई क्रिएटर पहले से ही मार्केटिंग मेटेरियल्स के लिए पिक्सआर्ट का उपयोग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही फास्ट, आसान और बिजनेस फ्रेंडली टूल भी लाएगी।

वेब वर्जन का भी उपयोग करेंगे यूजर्स
पिक्सआर्ट इंडिया के कंट्री हेड रवीश जैन ने कहा कि वे पिक्सआर्ट के वेब वर्जन की घोषणा कर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उपयोग और डाउनलोड में तेजी देखी है और इस त्योहारी सीजन में उम्मीद है कि यूजर ऐप के साथ ही वेब वर्जन का उपयोग करेंगे।

जोड़ेंगे वीडियो एडिटिंग सुविधाएं
साथ ही रवीश जैन ने कहा कि पिक्सआर्ट के एडिटिंग एप्स की साज-सज्जा मजेदार, रचनात्मक और उपयोग करने में आसान हैं। इससे युवा वर्ग अट्रैक्ट होता है। बता दें कि पिक्सआर्ट ने वीडियो मोशन इफेक्ट्स स्टार्टअप डिफेक्ट (अब पिक्सआर्ट द्वारा इफेक्ट वीडियो मेकर) के अधिग्रहण की भी घोषणा की। इससे क्रिएटिव सूट और भी एडवांस्ड एआई संचालित वीडियो एडिटिंग के रूप में काम करेगा। बुनियादी वीडियो क्रिएशन वर्तमान में पिक्सआर्ट की वेब कैपेसिटी के साथ उपलब्ध है, लेकिन वीडियो स्पीड इफेक्ट सहित अधिक मजबूत वीडियो एडिटिंग सुविधाएं अगले साल की शुरूआत में जोड़ी जाएंगी।

Published on: